फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lantern falls on couple and their son sleeping in room, all three injured

Ambala News: कमरे में सो रहे दंपति व उसके बेटे पर गिरा लेंटर, तीनों घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Lantern falls on couple and their son sleeping in room, all three injured
अंबाला। छावनी की मोची मंडी के निकट स्थित एक मकान में सो रहे दंपति व उनके बच्चे पर वीरवार सुबह 6 बजे अचानक लेंटर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इस हादसे में महिला 29 वर्षीय आरती, 30 वर्षीय मनोज व 6 वर्षीय बेटा साहिल चोटिल हो गए। इसके अलावा घर में रखा टीवी, फ्रिज आदि सामान भी टूट गया। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

इस हादसे में मनोज के पेट के अलावा पैर व बाजू पर भी चोटें आई है। इसके अलावा बच्चे के माथे के अलावा अन्य हिस्सों पर चोट लगी है और आरती को भी मामूली चोटें आई। घायल आरती ने बताया कि वह तीन साल से मोची मंडी के निकट एक मकान में पिछले तीन साल से किराये पर रह रहे हैं। मकान मालिक ऊपर रहते हैं और वो नीचे एक कमरे में रहते है। पति मनोज कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते हैं। बुधवार की रात को वह बेड पर और पति व बच्चा फोल्डिंग पलंग बिछाकर सो रहे थे। सुबह आंख तेज आवाज से खुली तो देखा कि कमरे के लेंटर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हिस्सा पति व बच्चे के सिर व चेहरे पर नहीं गिरा।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed