फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Land sold by showing fake route, defrauded of lakhs

Ambala News: फर्जी रास्ता दिखाकर जमीन बेची, लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Land sold by showing fake route, defrauded of lakhs
अंबाला सिटी। जमीन खरीद-फरोख्त में फर्जी रास्ता दिखाकर करोड़ों रुपये की जमीन बेच दी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने जब जांच की तो जमीन पर रास्ते के नक्शे से जुड़े दस्तावेज फर्जी मिले। अब शिकायतकर्ता जब आरोपियों से अपना 16 लाख रुपये से अधिक की धनराशि का बकाया मांग रहा है तो आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। इस मामले में अंबाला शहर के सेक्टर 9 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रेम सिंह राणा ने शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी हरप्रीत मान और त्रिलोचन सिंह ने अपने माता पिता के साथ मिलकर उसको गांव नसीरपुर तथा सिंगावाला में जमीन खरीदने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान झूठे दस्तावेज दिखाए गए। जो रास्ता प्लॉट में बताया गया था हकीकत में वह निकला नहीं। आरोपी हरप्रीत व त्रिलोचन ने इकरारनामे में भी इस बात को स्वीकार किया था कि बेची गई जमीनों के साथ दिखाए रास्ते व जमीन में काटे गए प्लॉटों के नक्शों में भी दी गई दिशाओं समेत रास्तों का ब्योरा है। जमीन खरीदने के बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि उक्त स्थान पर जाने का कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन


नक्शे में जो रास्ते आरोपियों ने दिखाए थे। इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि आरोपियों के नाम यहां कोई रकबा भी नहीं था। आरोपी रास्तों की जमीन भी अन्य लोगों को बेच चुके हैं, उनके नाम रास्तों का कोई रकबा बाकी नहीं है। इस सब का करीब 16 लाख 23 हजार रुपये लंबे समय से बकाया है। जब रुपये मांगते हैं तो आरोपी धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed