{"_id":"69b1c3d280807177380850a2","slug":"land-and-jewellery-seized-in-the-name-of-loan-fir-against-9-people-ambala-news-c-36-1-amb1001-159527-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लोन दिलाने के नाम पर हड़पी जमीन और गहने, 9 के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लोन दिलाने के नाम पर हड़पी जमीन और गहने, 9 के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
आरोपियों में एक बैंक कर्मचारी शामिल, अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर (अंबाला)। ग्रामीणों को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कीमती जमीनें अपने नाम करवाने और गहने हड़पने की शिकायत दी गई है। पुलिस ने धनाना गांव निवासी सतपाल और 12 अन्य पीड़ितों की शिकायत पर तसडौली, रसीदपुर और रयोड (पंचकूला) के 9 आरोपियों सहित एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता सतपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गौरव गोयल, संदीप गोयल, राजेश कुमार और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। आरोपियों ने पीड़ितों को बैंक से मोटा लोन दिलाने का लालच दिया। जब पीड़ित उनके झांसे में आ गए तो आरोपियों ने सिबिल स्कोर खराब होने का बहाना बनाया। उन्होंने पीड़ितों से कहा कि वे अपनी जमीन की रजिस्ट्री उनकी पत्नियों के नाम करवा दें ताकि लोन आसानी से मिल सके।
किसी को लोन मिला तो भी खुद हड़प गए आरोपी
पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से जमीनों की रजिस्ट्री अपने और अपने परिजनों के नाम करवा ली, लेकिन किसी भी व्यक्ति को लोन की राशि नहीं दिलाई। कुछ ग्रामीणों के गहने भी हड़प लिए गए। यदि किसी मामले में बैंक से लोन पास हुआ भी तो उसकी राशि आरोपियों ने खुद डकार ली। इस खेल में पंचकूला स्थित भारतीय स्टेट बैंक (के एक कर्मचारी प्रद्युम्न की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने गौरव गोयल, संदीप गोयल, रूबी, राजेश कुमार, परमजीत कौर, रेशमा (निवासी तसडौली), गुरनाम, दरशो देवी (निवासी रसीदपुर) और सुमन देवी (निवासी रयोड, पंचकूला) के खिलाफ केस दर्ज किया है।