फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lamination found on dental chairs, reprimanded

Ambala News: डेंटल चेयरों पर मिली लेमिनेशन, लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lamination found on dental chairs, reprimanded
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. कुलदीप डेंटल चेयर का जाय
अंबाला। स्वास्थ्य विभाग के डेंटल निदेशक डॉ. कुलदीप गौरी ने शनिवार छावनी नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। करीब ढाई घंटे तक चले इस निरीक्षण में जहां ओपीडी में रखी डेंटल चेयर पर लेमिनेशन मिलने और वो भी जगह-जगह से फटी होने पर डॉक्टरों को फटकार लगाई। साथ ही तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा अटल कैंसर केयर केंद्र में कहा कि डायटीशियन सभी मरीजों के बैड पर जाकर ही डाइट चार्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि पहले कहीं देखा गया है कि डायटीशियन खुद न जाकर मरीज के संग आए तीमारदारों को बुलाकर डाइट चार्ट तैयार करते हैं। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में तीन डायटीशियन है और वो बेड पर ही जाकर डाइट चार्ट तैयार करते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. कुलदीप ने आयुष्मान योजना के तहत आने वाले मरीजों के लिए अलग से रेड कलर की स्टैंप बनवाने की हिदायत दी, जिससे कि उनका अलग से पता चल सके। इन खामियों को पूरा करने के निर्देश देने के साथ-साथ डेंटल सर्जनों की ओर से किए जा रहे काम को भी अच्छा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमाह सीनियर सिटीजन के कैंप लगाने के निर्देश

सबसे पहले अटल कैंसर केयर केंद्र में जाकर डॉ. कुलदीप ने सभी ओपीडी का जायजा लिया और वहां मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। हालांकि जैसे ही वह अटल कैंसर केयर केंद्र में पहुंचे तो गंदगी मिलने पर संबंधित सुपरवाइजर को भी फटकार लगाई। उसके उपरांत डेंटल ओपीडी का जायजा लेने के बाद डेंटल विशेषज्ञों सहित अन्य डॉक्टर की मीटिंग बुलाई। इसमें और पीएमओ डॉ. रेनू बेरी, डॉ. विनय और डॉ. शीलकांत पजनी शामिल रहे। इसमें एनसीडी क्लीनिक प्रभारी को प्रतिमाह सीनियर सिटीजन का एक स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसमें डेंटल डॉक्टरों ने कुछ उपकरणों की मांग रखी। साथ ही खुद की ओर से किए ऑपरेशन को भी दिखाया।

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. कुलदीप डेंटल चेयर का जाय

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. कुलदीप डेंटल चेयर का जाय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed