फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakshya made it to the army through hockey sports quota

Ambala News: लक्ष्य ने हॉकी के स्पोर्ट्स कोटे से बनाई सेना में जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lakshya made it to the army through hockey sports quota
अंबाला। कारपेंटर के बेटे लक्ष्य ने हॉकी के स्पोर्ट्स कोटे से सेना में जगह बनाई है। अब उनकी नियुक्ति महाराष्ट्र के मराठा लाइट इंफेंटरी बेलगांव में हुई है। वह अंबाला सिटी के पुलिस लाइन मैदान में चल रही हॉकी की खेल नर्सरी में पिछले चार साल से पसीना बहा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही वह कई पदक झटक चुके हैं। सेना में भर्ती होने पर खिलाड़ियों ने लक्ष्य को बधाई दी है। वहीं हॉकी कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि लक्ष्य इससे पहले ओपन भर्ती में रह गया था। लक्ष्य के ऑल इंडिया में पदक हैं व नेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया में मैडल व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कारपेंटर के बेटे लक्ष्य ने हॉकी के स्पोर्ट्स कोटे से सेना में जगह बनाई और सिपाही बन गए। उन्होंने बेलगांव में दो जनवरी को ट्रायल दिए थे। जिसमें 1600 मीटर की रेस चार मिनट 58 सेकेंड में पूरी की थी। जबकि खिलाड़ियों को यह रेस पांच मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी थी। इसके बाद उन्होंने बीम, जिगजैग और 10 फीट के गड्डे को लंबी जंप से पार किया। इसके उन्होंने अपना फिजिकल पास कर लिया। इसके बाद 10 जनवरी को मेडिकल हुआ जो पास कर लिया लेकिन दांत के मेडिकल के लिए उन्हें बंग्लूरू स्थित कमांड अस्पताल में भेज दिया गया। जहां पर उन्होंने दोबारा से दांत मेडिकल कराया। जहां पर उन्हें पास कर दिया। इसके बाद लक्ष्य ने 9 मार्च को लिखित परीक्षा दी और 22 मार्च को उसका रिजल्ट आया। लक्ष्य ने बताया कि अलग - अलग राज्यों से 500 करीब खिलाड़ी आए थे। जिसमें से छह खिलाड़ी ही चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त लेकर गया था मैदान

अंबाला शहर के प्रेम नगर स्थित सरकारी स्कूल से 12वीं कक्षा पास की जब लक्ष्य छठी कक्षा में थे। तब दोस्त लक्ष्य को लेकर पुलिस लाइन में हॉकी सिखाने के लिए लेकर गया। तब से लक्ष्य ने हॉकी नहीं छोड़ी, 12वीं पास करने के बाद लक्ष्य छावनी के जीएमएन काॅलेज से ओपन बीए द्वितीय वर्ष में है और वह शहजादपुर स्थित आइटीआई से रेगुलर कारपेंटर का डिप्लोमा कर रहे हैं।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed