{"_id":"642490ced6b71756d70b0714","slug":"lakhs-were-not-paid-to-the-firm-after-getting-the-work-done-ambala-news-c-36-1-sknl1002-74-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: काम कराकर फर्म को नहीं किया लाखों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: काम कराकर फर्म को नहीं किया लाखों का भुगतान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पानीपत जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) का पहले कार्य करा लिया और फिर 38.07 लाख रुपये का भुगतान मांगने पर जान से मरने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जब यह शिकायत एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने बलदेव नगर थाना को मार्क किया। शिकायतकर्ता का कहना था कि उनका 38 लाख रुपये का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। अब आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
शिकायत में बलदेव नगर स्थित सेठी एन्क्लेव निवासी पुनीत सभरवाल ने बताया कि उसे पानीपत जालंधर एनएच 1 टोलवे गुरुग्राम की रोडीस कंपनी के अधिकारी कौशिक पाल और अलवारो संतोष ने पानीपत जालंधर राजमार्ग पर रखरखाव और मरम्मत के लिए आदेश दिए थे। इस कंपनी ने आदेश दिए उसका कार्यालय अंबाला के देवी नगर में है।
इस कार्य को लेकर शिकायतकर्ता के 38.07 लाख रुपये के बिल बने। इसको अधिकारियों के समक्ष रखा गया। इस बिल का अभी तक भुगतान नहीं किया गया। कई बार मौखिक रूप से भुगतान के लिए कहा गया मगर टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। फोन करते हैं तो कहते हैं कि कंपनी ने काम बंद कर दिया है। जबकि मौके पर काम चल रहा है। ऐसे में उनका लाखों रुपये का भुगतान कराया जाए।यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।