फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laddus made in Sirsa left sweetness in Ambala

Ambala News: सिरसा में बने लड्डुओं ने अंबाला में छोड़ी मिठास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Laddus made in Sirsa left sweetness in Ambala
अंबाला। इस बार दीपावली पर अंबालावासियों ने सिरसा के बने लड्डुओं का स्वाद चखा। इतना ही नहीं इन लड्डुओं को खरीदकर सरकारी क्षेत्र की कंपनी को फायदा भी पहुंचाया। दरअसल, वीटा अमूमन बेसन और पिन्नी के लड्डुओं को अपने खरीद केंद्रों के माध्यम से बेचता है। ये लड्डू मुख्यतौर पर वीटा के सिरसा स्थित प्लांट में तैयार होते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद हरियाणा व चंडीगढ़ में सप्लाई होते हैं। इस बार दीपावली को लेकर अंबाला के वीटा प्लांट के अधिकारियों ने भी दोनों मिठाइयों के ऑर्डर कर रखे थे। मगर उनके अंदाजे से भी अधिक वीटा के लड्डुओं को लोगों ने पसंद किया। त्योहार पर एक दूसरे को देने के लिए भी लड्डुओं के आर्डर दिए। इस बार अंबाला के वीटा प्लांट में बने खरीद केंद्र से 42 मीट्रिक टन लड्डुओं की बिक्री हुई है। इनकी कीमत देखें तो यह डेढ़ करोड़ रुपये बैठती है। खास बात है कि अंबाला ही नहीं बल्कि पंजाब भी लोग इन लड्डुओं को यहां से लेकर गए।
विज्ञापन

मशीनों की मदद से तैयार होते हैं लड्डू
अंबाला के वीटा प्लांट के सीईओ सरबजीत सिंह बताते हैं कि वीटा के सिरसा स्थित प्लांट में मशीनों के माध्यम से ऑटोमेशन के जरिए एक निश्चित फार्मूले पर लड्डुओं को तैयार किया जाता है। लोगों को अच्छी गुणवत्ता देने के लिए हमने दो ही प्रकार के लड्डुओं को रखा है। इस बार दीपावली पर आंकलन से अधिक लड्डुओं की बिक्री प्लांट ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में दुग्ध उत्पादक किसानों का भुगतान समय से
सीईओ ने बताया कि दुग्ध उत्पादक करने वाले किसानों को दीपावली से पहले उनका भुगतान मिल जाए। इसके लिए दीपावली से पहले से ही कोशिश शुरू कर दी गईं थी। हमने किसानों को 28 अक्तूबर से ही भुगतान देना शुरू कर दिया था। वहीं अन्य प्लांट की अपेक्षा अंबाला के प्लांट ने अभी 10 नवंबर तक किसानों का भुगतान कर दिया है। किसानों को समय से भुगतान देने से प्लांट को काफी अच्छे तरीके से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed