{"_id":"686065d806c64e580c0c2dd4","slug":"lack-of-funds-is-hindering-development-work-people-are-wandering-around-ambala-news-c-36-1-amb1001-145173-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विकास कार्याें में आड़े आ रही फंड की कमी, भटक रहे भटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विकास कार्याें में आड़े आ रही फंड की कमी, भटक रहे भटक
विज्ञापन
अंबाला। विकास कार्याें के आड़े फंड की कमी आ रही है। वार्ड पार्षद विकास कार्याें को करवाने के लिए रोजाना नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन योजनाएं सिरे नहीं चढ़ रही। नगर परिषद में फाइनेंस कमेटी की बैठक के दौरान यह मामला उठाया गया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सहित नप अध्यक्ष ने फंड की कमी को दूर करने के लिए वार्ड पार्षदों से सलाह मांगी है। इसके लिए अब खुद के संसाधनों से पैसा एकत्रित करने को लेकर योजना तैयार की जाएगी। इस संबंध में नप कार्यालय में बैठक भी हुई है।
--
सुभाष पार्क के खाली हाल दिए जाएंगे किराए पर
सुभाष पार्क में दो बड़े हाल पिछले काफी समय से खाली पड़े हुए हैं। अब इन दोनों हाल को वाणिज्यिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इन्हें किराए पर देने का फैसला किया गया है। हालांकि वार्ड पार्षदों का कहना है कि इन हाल की जगह छोटी दुकानों का निर्माण किया जाए ताकि वो किराए का भुगतान करने में सक्षम हों, क्योंकि पूर्व में दोनों हाल किराए पर दिए गए थे और इन पर लाखों रुपये का किराया लंबित है जोकि अभी तक जमा नहीं करवाया गया है।
--
रेहड़ियों से वसूला जा सकता है टैक्स
दूसरे चरण में नगर परिषद की भूमि पर खड़ी रेहड़ियों से भी टैक्स की वसूली को लेकर भी मंथन किया गया है। हालांकि अभी वार्ड पार्षद इस हक में नहीं हैं कि रेहड़ी के माध्यम से काम-धंधा करने वाले लोगों पर अतिरिक्त भार पड़े। इस संबंध में कुछ अन्य योजनाओं को लेकर भी मंथन किया जा रहा है ताकि नप के अधीन खाली जगह पर दुकानों आदि का निर्माण करवाया जा सके और इससे नप को आय मिल सके।
विज्ञापन
--
फाइनेंस कमेटी की बैठक में राजस्व बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई थी। आगामी हाउस बैठक के दौरान कुछ मुद्दों पर मोहर लगेगी। सुभाष पार्क में खाली हाल को किराए पर देने का फैसला किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य योजनाओं पर भी मंत्रणा चल रही है।
स्वर्ण कौर, नप अध्यक्ष।