फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lack of budget to install transformer of charging station

Ambala News: चार्जिंग स्टेशन का ट्रांसफार्मर लगाने को बजट का टोटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Lack of budget to install transformer of charging station
अंबाला। शहर के बस स्टैंड पर लगने वाले पांच सौ किलोवाट के ट्रांसफार्मर का काम अधर में है। मुख्यालय स्तर से अभी तक ट्रांसफार्मर के लिए बजट नहीं आया। इसके चलते लगने वाले ट्रांसफार्मर का काम भी शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में विभागीय अधिकारियों की ओर से अप्रैल के अंत तक इलेक्ट्रिक एसी बसों के अंबाला की सड़काें पर चलाने की बात कही जा रही थी। जबकि आधा अप्रैल भी बीत चुका है। बताया जाता कि अंबाला में 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी हैं। लेकिन पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला की तरह अंबाला में भी ट्रायल के तौर पर पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें आएंगी। इन बसों के संचालन के बाद ही धीरे धीरे बाकी की बसें आ जाएंगी।
विज्ञापन

शहर में लगने वाले चार्जिंग स्टेशन के लिए अंबाला के अधिकारियों ने पिछले महीने 320 किलोवाट लोड के लिए मीटर आवेदन किया था। इसके बाद बिजली कर्मचारियों को शहर के बस स्टैंड परिसर में अलग से ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। इस ट्रांसफार्मर के माध्यम से चार्जिंग स्टेशन पर बिजली की आपूर्ति पूरी करनी थी। इसी के साथ ही अधिकारियों को 500 केवीए के ट्रांसफार्मर की व्यवस्था किराये के आधार पर करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बस स्टैंड स्थित पानी की टंकी के पास इलेक्ट्रिक एसी बसों की धुलाई और साफ सफाई की व्यवस्था का प्रबंध भी किया जाना था। वहीं बस स्टैंड पर डीआईएमटीएस कंपनी की परिचालन टीम और वर्कशॉप में जेबीएम के लिए एक कमरा की व्यवस्था की जानी थी। लेकिन बजट न आने के कारण काम ही शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed