फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lack of budget, construction of one stop center in limbo

Ambala News: बजट की कमी, अधर में वन स्टाप सेंटर का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Lack of budget, construction of one stop center in limbo
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के कोर्ट परिसर के पास निर्माणाधीन वन स्टाप सेंटर बजट की कमी के चलते अधूरा पड़ा है। विभाग को सेंटर के निर्माण के लिए अभी तक ग्रांट मिलने का इंतजार है। फिलहाल महिलाओं को शहर से दूर किराये पर चल रहे सेंटर की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 37 लाख रुपए का बजट तय किया गया था। जिसमें से अब तक विभाग द्वारा 18 लाख 85 हजार रुपए तक खर्च किए जा चुके हैं लेकिन अब निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शेष 18 लाख रुपये के बजट के लिए उन्होंने निदेशालय को पत्र भेजा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च माह तक बजट आने की उम्मीद है। उसके बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नए बनने वाले केंद्र में घरेलू विवादों व अन्य मामलों से पीड़ित महिलाओं को इस सेंटर में अस्थायी तौर पर आठ दिन के आश्रय दिया जाएगा। इसके साथ ही इस केंद्र में महिला के साथ आठ वर्ष के कम उम्र का बच्चा, गुम हुए बच्चों को भी इस सेंटर में आश्रय मिलेगा। वहीं खाना, कपड़े व स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ साथ कानूनी सहायता भी मुहैया करवाई जाएगी। इस सेंटर में दिव्यांग और मानसिक रूप से परेशान महिलाओं को सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पॉक्सो के मामलों में हो रही बढ़ोतरी
जिला बाल सरंक्षण अधिकारी सुमन बाला ने बताया कि पॉक्सो से संबंधित मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल। उन्होंने बताया कि अक्सर ही स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाली किशोरियां सोशल मीडिया में पर आसानी से बहकावे में आ जाती हैं। इसके कारण उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। इसी के चलते विभाग की ओर से स्कूल व कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। जिससे बच्चों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल करने के दौरान सावधानियां बरतने के बारे में अवगत करवाया जा सके।

-------------------------

वर्जन
विभाग की ओर से बकाया बजट के संबंध में निदेशालय को पत्र भेज दिया गया है। मार्च महीने तक बजट आने की उम्मीद है। जैसे ही विभाग के पास बजट आएगा केंद्र का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- मिक्षा रंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed