फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Labor organizations hold meeting at Hali Park to protest against government policies.

Ambala News: सरकार की नीतियों के विरोध मजदूर संगठन, हाली पार्क में की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Labor organizations hold meeting at Hali Park to protest against government policies.
बैठक में सरकार की दमनकारी नीतियों के ​खिलाफ नारेबाजी करते मजदूर। यूनियन - फोटो : samvad
पानीपत। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन मजदूर संगठन से संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन ने रविवार को हाली पार्क में स्पिनिंग उद्योग के मजदूर की सभा की शुरुआत की। शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी साथी शिव वर्मा स्मारक भवन व गीता कॉलोनी पानीपत में सीटू ने जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर पानीपत में मजदूर आंदोलन तेज करने के लिए भविष्य की कार्य योजना बनाई। मई को मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

सीटू के राज्य सचिव कामरेड सुनील दत्त व विनोद देशवाल ने कहा कि देश का निर्माता मजदूर वर्ग पूंजीपति शासक वर्ग की शोषणकारी नीतियों के चलते बड़ी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। 12 घंटे उद्योगों में शरीर तोड़ मेहनत के बावजूद अपने परिवार को पेट भर खाना नहीं दे पा रहा है। उसकी मेहनत की कमाई की लूट जारी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले दो महीने से बढ़ती महंगाई के चलते अपने न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की मांग के लिए लाखों मजदूर अलग-अलग क्षेत्र के जिसमें रिफाइनरी, ऑटोमोबाइल, गारमेंट इंडस्ट्री, टेक्सटाइल इंडस्ट्री कार्य करने वाले भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

23 फरवरी को भारत सरकार के उपक्रम पानीपत रिफाइनरी के लगभग 25000 ठेका मजदूरों ने दमन के खिलाफ आवाज उठाई थी। सात दिन तक लंबा आंदोलन चला। उसके बाद देश की अन्य रिफाइनरी के अंदर, गुरुग्राम मानेसर, नोएडा उत्तर प्रदेश, भिवाड़ी राजस्थान में आंदोलन जारी रहा। मजदूरों ने सरकार को चेतावनी दी अगर समय रहते हुए सरकार ने उद्योगों के अंदर श्रम कानूनों और न्यूनतम वेतन को लागू नहीं करवाया तो यह आंदोलन और तेज किया जाएगा, साथ ही मजदूर दिवस एक मई को शोषण से मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन पानीपत के प्रधान जय भगवान, सचिव रामकुमार यादव, नवीन सपड़ा, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधानबंटी, मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान निर्मला अहलावत व सीटू जिला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed