फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   KV's Jitesh first in lawn tennis

Ambala News: लॉन टेनिस में केवि के जितेश प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
KV's Jitesh first in lawn tennis
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलते हुए ​ख
अंबाला सिटी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आयोजन किया। इसमें गुरुग्राम संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 178 खिलाड़ी विभिन्न खेलों जैसे खो-खो, हैंडबॉल, लॉन टेनिस और शूटिंग में प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखाई दिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन अंबाला, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक और दो फरीदाबाद, केंद्रीय विद्यालय हिसार, मानेसर, पालुवास, पिंजौर, रघुनाथपुरा, रोहतक, रेवाड़ी, नहारा, भानू, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक और दो चंडी मंदिर, मथाना और करनाल शामिल रहे।
विज्ञापन

गुरुग्राम और सिरसा में फुटबाॅल मुकाबला ड्रॉ
लड़कों में आयुवर्ग-17 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक सिरसा और केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम सोहना रोड का मुकाबला ड्रॉ रहा। आयुवर्ग-14 में केंद्रीय विद्यालय मथाना और केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा का मुकाबला 0-0 से ड्रा रहा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक सिरसा को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो में केवि भानू ने रेवाड़ी को हराया
खो-खो आयुवर्ग-17 में केंद्रीय विद्यालय भानू ने केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी को पांच पॉइंट से हराया। आयुवर्ग-14 में केंद्रीय विद्यालय भानू ने केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी को दो पॉइंट से पराजित किया। केंद्रीय विद्यालय नहारा ने केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन अंबाला को एक पॉइंट और एक इनिंग से पराजित किया। लॉन टेनिस में आयुवर्ग-14 में केंद्रीय विद्यालय मथाना से जितेश प्रथम, केंद्रीय विद्यालय मानेसर से आयान दहिया द्वितीय स्थान पर रहे। केंद्रीय विद्यालय करनाल से दिशांत तृतीय रहे। आयुवर्ग-17 में केंद्रीय विद्यालय फरीदाबाद दो से हर्षित प्रथम, केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर दो से ध्रुव द्वितीय व केंद्रीय विद्यालय मानेसर से नाजिम तृतीय रहे।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलते हुए ख

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खेलते हुए ख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed