{"_id":"62c733884e82143dab5cf962","slug":"kv-one-s-team-became-the-winner-ambala-news-knl11392959","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि एक की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि एक की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। केविएस गुरुग्राम संभाग की संभागीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में हुआ। इसमें छात्रों की अंडर-17 फुटबॉल की तीन दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। प्राचार्य प्रियंका त्यागी की अध्यक्षता में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक छावनी ने प्रथम, केवि तीन छावनी ने द्वितीय और केवि दो छावनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केवि के प्रतियोगी विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
बता दें कि इस संभागीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक छावनी की टीम 25 जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्राचार्या ने सभी विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराएं। उन्होंने अन्य सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों को कहा कि वे हताश न हों, क्योंकि हर असफलता पुन: दोगुने उत्साह से काम करने की प्रेरणा देती है।