फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kohra: Mumbai-Amritsar 10.30 to Saharsa Garibarth 5.30 hours late

कोहरा : मुंबई-अमृतसर 10.30 तो सहरसा गरीबरथ 5.30 घंटे रही लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kohra: Mumbai-Amritsar 10.30 to Saharsa Garibarth 5.30 hours late
अंबाला। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार बाधित हो रहा है। शुक्रवार को भी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इस दौरान मुंबई से अमृतसर के बीच संचालित ट्रेन 10.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची, वहीं नई दिल्ली से कटरा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ तो नई दिल्ली से कालका के बीच संचालित शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से अपने-अपने स्टेशनों पर पहुंची। ट्रेनों के लगातार देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, किसी की आगामी ट्रेन छूट रही है तो कोई बैठक सहित अन्य कार्यों के लिए लेट हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 11057 मुंबई-अमृतसर 10.30 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 5.30 घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब चार घंटे, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत 1.30 घंटे, 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक घंटा, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 1.30 घंटे, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.20 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed