{"_id":"6570d241df41976c4f0d4a04","slug":"knife-attack-on-doctor-and-brother-watching-movie-ambala-news-c-36-1-sknl1003-14872-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिल्म देख रहे डाॅक्टर और भाई पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिल्म देख रहे डाॅक्टर और भाई पर चाकू से हमला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। परिवार के साथ थियेटर में फिल्म देख रहे डाक्टर और उसके भाई के साथ आरोपी युवकों द्वारा गाली गलौच, मारपीट व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने डाक्टर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में शहर के आशा सिंह गार्डन निवासी डाॅक्टर साहिल कंसल ने बताया कि शाम चार बजे के समय वह अपने परिवार के साथ सिटी प्लाजा में फिल्म देखने के लिए आया था। थियेटर में फिल्म चल रही थी और काफी संख्या में लोग फिल्म देख रहे थे। डाक्टर के अनुसार उनके आगे की दूसरी लाइन में कुछ लड़के बैठे फिल्म देख रखे थे। जोकि फिल्म देखते समय बार बार कमेंट कर रहे थे। जिसे लेकर डाक्टर और उसके परिवार को दिक्कत हो रही थी। यह देख डाक्टर ने सिक्याेरिटी गार्ड से शिकायत कर दी कि कुछ लड़के अभद्रता कर रहे हैं। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उन लड़कों बाहर बुला लिया।
कुछ समय बाद 4 लड़के बाहर से आए और हमें कहने लगे की बाहर आओ। इसके बाद डाक्टर अपने भाई सागर बाहर आ गए। इसी दौरान उन चार लडकों में से एक लड़के ने चाकू निकाल लिया और घुमाने लगा। यह देख डाक्टर और उसके भाई ने चाकू पकड़ने की कोशिश की और चाकू को पकड़ लिया। तभी अन्य लड़कों ने दोनों भाइयों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करवा दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।