{"_id":"5fa45a718ebc3e9be3463be6","slug":"kisan-protest-ambala-news-knl499538140","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक किसान आंदोलन के बीच फंसा रहा जवानों का काफिला, समझाने के बाद भी नहीं माने किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक किसान आंदोलन के बीच फंसा रहा जवानों का काफिला, समझाने के बाद भी नहीं माने किसान
विज्ञापन
kisan protest
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कृषि कानून को लेकर किसानों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। वीरवार को सद्दोपुर बार्डर पर किसान आंदोलन के बीच एक घंटे तक सैनिकों का काफिला फंसा रहा। इस बीच आर्मी अधिकारी ने कई बार किसानों से बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने।
हाईवे जाम किए किसानों ने जय जवान जय किसान नारे का हवाला देते हुए कहा कि अगर जवान हमारे लिए एक घंटा रुक भी जाएंगे तो क्या हो जाएगा। सायं 4 बजे आंदोलन खत्म हुआ तब जाकर आर्मी का काफिला आगे बढ़ा।
उधर पंजाब में जगह जगह हाईवे जाम होने के कारण हरियाणा पुलिस ने भी पहले से बंदोबस्त किए हुए थे। इसको लेकर सद्दोपुर के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिन्होंने वाहन चालकों को अन्य रास्तों से पंजाब की ओर भेजा। परंतु मेन हाईवे से जानी वाली बसें चंडीगढ़ की और 5 घंटे तक नहीं जा सकी। जिस कारण चंडीगढ़ आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ऐसे ही शंभु बार्डर के पास भी पुलिस बल तैनात रहा। जिन्होंने बार्डर से पहले ही वाहनों को रोक कर रखा। जैसे ही जाम खुला तो ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करवाई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।