{"_id":"6adfbb6dbc4e88fe110e3994","slug":"kirtani-groups-praised-the-glory-of-the-guru-ambala-news-c-36-1-amb1002-171836-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कीर्तनी जत्थों ने गुरु महिमा का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कीर्तनी जत्थों ने गुरु महिमा का किया बखान
विज्ञापन
प्रकाश पर्व पर संत लोगों को संबोधित करते हुए। संवाद
- फोटो : स्वयं
-संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व पर संत समागम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी,
बराड़ा। श्री गुरु रविदास महाराज सचखंड दरबार हड़तान माजरी में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व और डेरे के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संत समागम का आयोजन किया गया। समागम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची हजारों की संगत ने हाजिरी भरी और कीर्तनी जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया।
गद्दीनशीन संत पूर्णदास की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता संग्राम राणा ने बतौर मुख्य अतिथि ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के गुरु हैं, जिनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। डेरा बाबा लालदास कपालमोचन के संत निर्मलदास महाराज ने आगामी 8 नवंबर को ब्रह्मलीन संत रामदयाल के बरसी समागम में शामिल होने का आह्वान किया। डेरा बेगमपुरा तंदवाली के संत सोमदास ने कहा कि गुरु रविदास ने अपनी वाणी में ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां कोई भेदभाव न हो।
विशिष्ट अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने गुरु रविदास के सामाजिक चिंतन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मध्यकालीन भारत में छुआछूत और ऊंच-नीच के खिलाफ समानता का संदेश दिया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष कमल बराड़ा ने शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया, जबकि बसपा नेता डॉ. निर्मल सिंह ने बहुजन समाज के उत्थान पर विचार रखे।
विज्ञापन
समारोह के दौरान जिला परिषद प्रतिनिधि देवीचंद ने आश्रम में शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर संत पूर्णदास व कमेटी की ओर से आए हुए संतजनों और अतिथियों को गुरु का स्वरूप तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी इंद्राज कुमार, कुलदीप पठानिया, रणधीर कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रकाश पर्व पर संत लोगों को संबोधित करते हुए। संवाद- फोटो : स्वयं