{"_id":"6a14a47aed424535f7098a5e","slug":"khushi-won-the-gold-medal-in-the-all-india-karate-championship-ambala-news-c-36-1-sknl1017-163750-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
जम्मू में आयोजित ओपन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खुशी शर्मा व संग खड़
जम्मू में आयोजित हुई अंडर-15 ऑल इंडिया चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। थम्बड़ गांव की खुशी शर्मा ने जम्मू में आयोजित अंडर-15 ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। खुशी शर्मा ने इसका श्रेय अपने पिता राजेश शर्मा को दिया। जिन्होंने कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
उधर, खुशी के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी की लहर है। ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने कहा कि खुशी ने साबित कर दिया है कि छोटे गांवों की बेटियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना सकती हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है। पिता राजेश शर्मा ने बताया कि खुशी पहले भी कई पदक हासिल कर चुकी है। खुशी का कहना है कि अब वह आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ा अभ्यास कर तैयारी करेंगी।