फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Khelo India Youth Games: Sanyukta Kale of Maharashtra won 5 gold medals in Rhythmic event

Khelo India Youth Games: रिदमिक इवेंट में महाराष्ट्र का दबदबा, संयुक्ता कले ने झटके 5 गोल्ड मेडल

Tue, 07 Jun 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 11:43 PM IST
सार

हूप, बॉल, क्लब्स, रिबन इवेंट में महाराष्ट्र ने 9 मेडल तो जम्मू कश्मीर ने 3 मेडल झटके हैं। अंबाला में जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का देर रात समापन होगा। मेडल सेरेमनी के बाद खिलाड़ी गानों पर थिरके। 

विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Sanyukta Kale of Maharashtra won 5 gold medals in Rhythmic event
अंबाला में जिम्नास्टिक के रिदमिक इवेंट में 5 गोल्ड मैडल हासिल करने वाली महाराष्ट्र की संयुक्ता कले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 के तहत तीन दिवसीय जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा का हरियाणा के अंबाला में मंगलवार समापन हो गया। अंतिम दिन रिदमिक इवेंट व आर्टिस्टिक की वुमन व मेन बीम व पैरलल बार और मेन वॉल्ट आयोजित हुए। क्वालीफाइ करने के बाद पदकों के लिए खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर रही। रिदमिक इवेंट में महाराष्ट्र का दबदबा रहा।

विज्ञापन


संयुक्ता कले ने अकेले ही पांच गोल्ड पर कब्जा जमाया और महाराष्ट्र की टीम ने सिल्वर व ब्राउंज मिलाकर कुल 9 मेडल हासिल कर मैदान में अपना झंडा गाड़ दिया। दूसरे नंबर पर जम्मू कश्मीर की टीम रही। जम्मू कश्मीर की मुस्कान राणा ने 3 मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


इसी तरह हरियाणा से क्लब्स इवेंट में लाइफ ने ब्राउंज मेडल, वेस्ट बंगाल से देब समित ने ब्राउंज, आसाम से उपासा ताल्कुदार ने ब्राउंज मेडल हासिल किया। शाम के समय छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में आर्टिस्टिक की वुमन व मेन बीम व पैरलल बार व मेन वॉल्ट प्रतिस्पर्धा देररात तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इवेंट हूप

  • महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 24.15 - गोल्ड
  • जम्मू कश्मीर - मुस्कान  राणा - 19.60- सिल्वर
  • आसाम - उपासा तालुकदार - 19.00 - ब्रॉन्ज


रिबन इवेंट

  • महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 23.25 - गोल्ड
  • महाराष्ट्र - किमाया - 18.70 - सिल्वर
  • वेस्ट बंगाल - देबसमित - 18.65 ब्रांन्ज


बॉल इवेंट

  • महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 25.70 - गोल्ड
  • जम्मू कश्मीर - मुस्कान राणा - 23.19 - सिल्वर
  • महाराष्ट्र - किमाया - 21.05 - ब्रांन्ज


क्लब्स इवेंट

  • महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 23.90 - गोल्ड
  • महाराष्ट्र - निशिका - 21.55 - सिल्वर
  • हरियाणा - लाइफ - 20.55 - ब्रांन्ज


इंडिविजुअल ऑल अराउंड रिदमिक जिम्नास्टिक

  • महाराष्ट्र - संयुक्ता कले - 85.55 - गोल्ड
  • जम्मू कश्मीर - मुस्कान राणा - 80.60 - सिल्वर
  • महाराष्ट्र - निशिका -75.70 - ब्रांन्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed