{"_id":"6127f2aa8ebc3e79b36f9d63","slug":"khelo-haryana-s-preparations-complete-1226-players-will-show-strength-in-four-competitions-from-today-ambala-news-knl812113146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो हरियाणा की तैयारी पूरी, 1226 खिलाड़ी चार प्रतिस्पर्धाओं में आज से दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हरियाणा की तैयारी पूरी, 1226 खिलाड़ी चार प्रतिस्पर्धाओं में आज से दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। खेलो हरियाणा का आगाज आज होगा। तीन दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य खेल मंत्री संदीप सिंह जीएमएन कॉलेज में सुबह 11 बजे करेंगे। पहला मुकाबला दोपहर बाद दो बजे शुरू होगा। जिले में 18 आयु वर्ग तक के लड़के और लड़कियां खो-खो, जिमनास्टिक, जूड़ो और बैडमिंटन में 1226 खिलाड़ी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे।
वहीं कार्यक्रम से पूर्व वीरवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने सभी प्रतियोगिता स्थलों व कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। साथ ही खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था को भी जांचा। जहां पर करीब 1226 खिलाड़ियों की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी का दौरा कर यहां की व्यवस्थाएं जांची। उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिशासी अधिकारी अपूर्व चौधरी को आयोजन स्थल के नजदीक सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ ग्राउंड स्थल पर उगी हुई घास को काटने के निर्देश दिए। वहीं, जिला खेल अधिकारी एन. सत्यन को खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के दौरान होने वाले मार्च पास्ट या अन्य गतिविधि के लिए स्थान का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा, जिससे कि भीड़ न हो।
किस जिले के कितने खिलाड़ी होंगे शामिल
अंबाला से 66
भिवानी से 66
चरखीदारी से 63
फरीदाबाद से 64
फतेहाबाद से 66
गुरुग्राम से 61
हिसार से 61
झज्जर से 64
जींद से 56
कैथल से 64
करनाल से 63
कुरुक्षेत्र से 62
मेवात, नंहू से 47
नारनौल से 45
पलवल ने 36
पंचकूला से 15
पानीपत से 61
रेवाड़ी से 52
रोहतक से 61
सिरसा से 58
सोनीपत से 40
यमुनानगर से 55
यहां-यहां होंगे खेल
खेलो हरियाणा के तहत अंबाला में चार खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के तहत वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम अंबाला छावनी में जिमनास्टिक, राजकीय महाविद्यालय अंबाला छावनी में जूड़ो, जीएमएन कॉलेज अंबाला छावनी में खो-खो व आनंद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बैडमिंटन हाल में बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्लूकोज के पैकेट देने के निर्देश
उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान डीएसओ को कहा कि खिलाड़ियों के लिए ग्लूकोज के पैकेट की भी व्यवस्था करवाएं और एसएचओ विजय कुमार को निर्देश दिए कि सभी आयोजन स्थल पर पुलिस की व्यवस्था रखें, महिला पुलिस भी नियुक्त की जाए। इसके उपरांत उपायुक्त ने खिलाड़ियों के ठहरने के दृष्टिगत फारुखा खालसा स्कूल अंबाला छावनी व स्काउट्स प्रशिक्षण स्थल का दौरा करते हुए खिलाड़ियों के लिए यहां खिलाड़ियों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस के साथ-साथ डॉक्टरों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।