फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Khalsa is my special form, may you reside in Khalsa.

Ambala News: खालसा मेरो रूप है खास, खालसे मह हों करों निवास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Khalsa is my special form, may you reside in Khalsa.
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम के दौरान पांच प्यारे। संवाद
अंबाला। खालसा मेरो रूप है खास, खालसे मह हों करों निवास शब्द गायन से संगत ने नामसिमरण किया। यह मौका था खालसा सृजना दिवस पर आयोजित विशेष समागम का। जब गुरुद्वारा साहिब के मुख्य कीर्तनी जत्थे ने इलाहीबाणी के जाप किए तो संगत ने भी बोले सो निहाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

समागम का आयोजन अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधकों की तरफ से संगत के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान व हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने संगत को खालसा सृजना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व पूरे देश-विदेश में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को एक विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया था।
विज्ञापन

11 अप्रैल को ही सुबह 8 बजे अंबाला छावनी के सभी गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए थे जोकि 13 अप्रैल खालसा सृजना दिवस पर संपन्न किए गए। गुरु चरणों में अरदास उपरांत कथा व कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के सचिव प्रीतपाल सिंह ने संगत को बैसाखी पर्व का इतिहास सुनाया। इस दौरान छोटे बच्चों ने भी कविता व पाठ के माध्यम से भी गुरु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सम्मानित भी किया गया। सुबह लगभग 11 बजे समागम संपन्न किए गए, तत्पश्चात गुरु चरणों में अरदास करते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई। संगत ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी सुरजीत सिंह ने गुरु महाराज के आशीर्वचन सुनाकर संगत को निहाल किया। इसके बाद संगत के बीच मिष्ठान और कड़ाहा प्रसाद का वितरण किया गया और गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारी, गुरप्रीत सिंह भल्ला, सरनपाल सिंह भाटिया, कुलवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, जसप्रीत सिंह, नवनीत सिंह बब्बर, हरजीत सिंह और सुरिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।

हरगोलाल रोड गुरुद्वारा साहिब में समागम
इसी प्रकार खालसा सृजना दिवस पर हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भी विशेष दीवान सजाए गए। इस मौके पर दरबार साहिब श्री अमृतसर से भाई जोरावार सिंह ने साथियों सहित कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। पांच प्यारों ने विशेष तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। भोग के उपरांत पांच प्यारों की अगुवाई में संगतों ने गुरुद्वारा साहिब की दर्शनी देयोडी के नवीनीकरण की कार सेवा का शुभारंभ किया। इसमें पांच प्यारों ने पहले टक लगा कर कार सेवा का शुभारंभ किया। भोग उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed