{"_id":"647518805c291cf7fb0392ca","slug":"kendriya-vidyalaya-teams-dominated-on-the-second-day-ambala-news-c-36-1-sknl1003-4201-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालय की टीमों दबदवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालय की टीमों दबदवा
Tue, 30 May 2023 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 30 May 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला फुटबाल संघ की ओर से छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 और अंडर 17 की फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार चार मैच खेले गए। दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालयों की टीमों ने अपने मैच जीतकर दबदबा बनाया।
सुबह अंडर 14 का पहला मैच डीएवी रिवरसाइड और केंद्रीय विद्यालय नंबर चार के बीच खेला गया। यह मैच केंद्रीय विद्यालय नंबर चार की टीम ने 4 - 2 से जीता। दूसरा मैच सुबह डीपीएस अंबाला और एपीएस के मध्य खेला गया। एपीएस की टीम ने यह मैच 6 - 0 से जीत लिया। इसी तरह अंडर 17 के लिए शाम को एमएम इंटरनेशनल स्कूल मुलाना व मिक्की माडल स्कूल अंबाला के बीच में फुटबाल मैच खेला गया। मिक्की माडल स्कूल अंबाला की टीम ने मैच 5 - 0 से जीता।
इसके बाद आज का अंतिम मैच एपीएस और केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की टीम के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीम बराबर तक रही। मध्यांतर के बाद केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की टीम ने एक गोल करते हुए बढ़त बनाई, इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने एक गोल और कर मैच 2-0 से जीत लिया। इस मैच के मुख्यातिथि राजिंदर विज रहे। जिला फुटबाल संघ के सदस्यों ने मुख्यातिथि राजिंदर को टोकन ऑफ लव दिया गया।
विज्ञापन
इसी तरह से तीसरे दिन मंगलवार को अंडर -14 के लिए सुबह एसडी विद्या मंदिर और एयरफाेर्स स्कूल के बीच खेला जाएगा। अंडर 17 का पहला मैच एसडी विद्या स्कूल और अकाल एकेडमी होली बराडा के बीच के बीच और दूसरा मैच केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन और सीयूएफसी के मध्य खेला जाएगा।