फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   karva chauth fast

पति की दीर्घायु की कामना कर सुहागिनों ने खोला व्रत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
karva chauth fast
karva chauth fast - फोटो : Ambala
अंबाला। गली में आज चांद निकला... फिल्मी गीत करवे के त्योहार पर एकदम सटीक बैठा। चांद ने करवे के पर्व पर महिलाओं को करीब 41 मिनट का इंतजार करवाया। भूखी-प्यासी सुहागिनों को जैसे ही पता चला कि चांद निकल गया है तो हर तरफ यही लाइन सुनाई दे रही थी गली में आओ चांद निकला। दरअसल करवे पर पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनें व्रत रखती हैं और चांद के दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन

चांद के निकलने का समय 8 बजकर 09 मिनट था लेकिन अंबाला में करीब 8 बजकर 50 मिनट पर चांद के दीदार हुए। इसके बाद ही महिलाओं ने चांद को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं दूसरी और करवे के चार दिन बाद आने वाले अष्टमी के व्रत की तैयारियां भी शुरू कर दी। बता दें कि करवाचौथ के चार दिन बाद मां अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू धर्म के अनुसार संतान की आयु और संतान की कमाना के लिए महिलाएं रखती हैं। इस बार अहोई अष्टमी का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed