{"_id":"62a639e0ae491a194663c42b","slug":"karnataka-wins-overall-trophy-of-swimming-competition-at-khelo-india-youth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Youth Games: स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का समापन, कर्नाटक के सिर सजा ओवरऑल ट्रॉफी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India Youth Games: स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का समापन, कर्नाटक के सिर सजा ओवरऑल ट्रॉफी का ताज
Mon, 13 Jun 2022 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:39 AM IST
सार
खेलो इंडिया की स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का समापन हो गया है। इसमें ओवरऑल विजेता का ताज कर्नाटक तो रनरअप लड़कों में तमिलनाडू व लड़कियों में महाराष्ट्र के सिर सजा है।
विज्ञापन
ओवरऑल ट्राफी के साथ विजेता कर्नाटक की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत अंबाला में हुई स्वीमिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। कर्नाटक लड़कियों को 159 तथा लड़कों को 186 प्वाइंट्स मिले हैं। इस तरह दोनों में कर्नाटक अव्वल रहा और ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब मिला। जबकि रनरअप लड़कों को 65 प्वाइंट्स से तमिलनाडु तथा लड़कियों में 92 प्वाइंट्स के साथ महाराष्ट्र रनरअप रहा।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, रनरअप- टू में हरियाणा और दिल्ली ने भी अपनी जगह बनाई है। लड़कों में हरियाणा ने 61 प्वाइंट्स तथा लड़कियों में दिल्ली ने 30 प्वाइंट्स हासिल किए। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विजेेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
अंतिम दिन के मुकाबले में भी कर्नाटक ने 24 में से 9 पदक अपने नाम किए। जिसमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर व 5 ब्राउंज मेडल शामिल थे। जबकि हरियाणा ने 4 मेडल हासिल कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इनमें 2 गोल्ड व 2 सिल्वर शामिल थे।
विज्ञापन
तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र ने 3 में से 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल झटका। इसके अलावा गुजरात 2 पदक, दिल्ली ने 2, पंजाब ने 1, असम ने 1, बंगाल ने 1, तेलंगाना ने 1 पदक लिया। इस तरह से छह दिवसीय स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का समापन हुआ।
बता दें कि अंतिम दिन 200 मीटर बटरफ्लाई महिला व पुरुष और 50 मीटर फ्री स्टाइल महिला व पुरुष और 50 मीटर बैक स्ट्रोक महिला व पुरुष, 1500 मीटर फ्री स्टाइल महिला और 4 गुना 100 रिले को लेकर खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।