{"_id":"62a64c18d2f4c219dc18bf69","slug":"karnataka-capture-the-swimming-overall-trophy-ambala-news-knl1113252169","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का शानदार समापन, कर्नाटक के सिर सजा ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का शानदार समापन, कर्नाटक के सिर सजा ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत अंबाला में होने वाली स्वीमिंग प्रतिस्पर्धा का रविवार समापन हो गया। छह दिवसीय प्रतिस्पर्धा में कर्नाटक व तमिलनाडू, महाराष्ट्र, हरियाणा के बीच टक्कर देखने केे मिला। आखिरकार कर्नाटक लड़कों ने 159 प्वाइंट्स व लड़कियों की टीम ने 186 प्वाइंट्स से खेलो इंडिया की स्वीमिंग ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तमिलनाडू के लड़कों ने 65 प्वाइंट्स और महाराष्ट्र ने 92 प्वाइंट्स के साथ रनरअप में अपनी जगह बनाई। रनरअप टू में हरियाणा ने 61 प्वाइंट्स व दिल्ली ने 30 प्वाइंट के संग जगह बनाने की सफलता हासिल की। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विजेेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने 50 मीटर फ्री स्टाईल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित भी किया। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उनके अलावा उपायुक्त विक्रम सिंह अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। बता दें कि 5 से 7 अंबाला के वारहीरोज स्टेडियम में जिम्नास्टिक व 8 से 12 तक प्रतिस्पर्धा चली। हालांकि जिम्नास्टिक में केवल एक मेडल ही हरियाणा के झोली में डला जबकि स्वीमिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा।
अंतिम दिन के मुकाबले में भी कर्नाटक ने 24 में से 9 पदक अपने नाम किए। जिसमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर व 5 ब्राउंज मेडल शामिल थे। जबकि हरियाणा ने 4 मेडल हासिल कर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। इनमें 2 गोल्ड व 2 सिल्वर शामिल थे। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र ने 3 में से 2 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल झटका। इसके अलावा गुजरात 2 पदक, दिल्ली ने 2, पंजाब ने 1, असम ने 1, बंगाल ने 1, तेलंगाना ने 1 पदक लिया। बता दें कि अंतिम दिन 200 मीटर बटरफ्लाई महिला व पुरुष और 50 मीटर फ्री स्टाइल महिला व पुरुष और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक महिला व पुरुष, 1500 मीटर फ्री स्टाइल महिला और 4 गुना 100 रिले को लेकर खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का समापन हो रहा है। हमने विश्वस्तरीय खेलों का ढांचा अंबाला छावनी में मुहैया करा दिया है। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल, स्पोर्टस होस्टल बना दिया। जल्द ही फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम बनने जा रहा है। अब इसका फायदा तभी है जब अंबाला के बच्चे इसका लाभ उठा सके। वह चाहते हैं कि अगली बार खेलो इंडिया में अंबाला के ज्यादा से ज्यादा बच्चे जाएं। विज ने कहा कि वह चाहते हैं कि एशिया गेम्स, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ एवं अन्य खेलों में भी अंबाला के बच्चे यहां का नाम रोशन करें। उन्होंने विश्वस्तरीय खेलों का ढांचा तैयार करके दिया है और उसका सही मायनों में अंबाला के खिलाड़ियों को लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग एसोसिएशन अब अगली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंबाला में ही करने की सोच रही है क्योंकि अंबाला में इतना बड़ा ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनाया गया है जोकि पूरे राज्य में कहीं नहीं है।
विज्ञापन
200 मीटर बटरफ्लाई (महिला)
महाराष्ट्र - अपेक्षा - गोल्ड
असम - अस्था - सिल्वर
कर्नाटक - हशिका रामचंद्रा -ब्राउंज
----
200 मीटर बटरफ्लाई ( पुरुष)
गुजरात - आर्यन - गोल्ड
दिल्ली - बिकरम - सिल्वर
कर्नाटक - उत्कर्ष पटेल - ब्राउंज
-----
50 मीटर फ्री स्टाइल (महिला )
दिल्ली - जानवी चौधरी - गोल्ड
पंजाब - जसनूर - सिल्वर
कर्नाटक - रिधिमा विरेंद्र कुमार - ब्राउंज
-----
50 मीटर फ्री स्टाइल (पुरुष)
हरियाणा - वीर खटकर - गोल्ड
कर्नाटक - संभव - सिल्वर
हरियाणा - हर्ष सरोहा - ब्राउंज
----
50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक (पुरुष )
हरियाणा - वंश पन्नू - गोल्ड
बंगाल - स्वदेश - सिल्वर
कर्नाटक - विधित शंकर - ब्राउंज
-----
50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक (महिला)
महाराष्ट्र - अपेक्षा - गोल्ड
कर्नाटक - विहिथा - सिल्वर
गुजरात - विनिका - ब्राउंज
------
1500 मीटर फ्री स्टाइल (महिला)
तेलंगाना - वृत्ति अग्रवाल - गोल्ड
कर्नाटक - श्रीरिन - सिल्वर
कर्नाटक - अश्मिथा चंद्रा - ब्राउंज
-----
4 गुना 100 मीटर फ्री स्टाइल (पुरुष )
कर्नाटक - गोल्ड
महाराष्ट्र - सिल्वर
हरियाणा - ब्राउंज