{"_id":"67745b157f509b9f6f0c55f1","slug":"karishma-poojas-heart-beats-on-the-right-side-ambala-news-c-36-1-sknl1017-135290-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"करिश्मा : पूजा के दायीं ओर धड़कता है दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करिश्मा : पूजा के दायीं ओर धड़कता है दिल
विज्ञापन
अंबाला के अटल कैंसर केयर में पूजा देवी का ऑपरेशन करती हुई डॉक्टर मिनाक्षी, बेहोशी के डॉक्टर वेद
अंशु शर्मा
अंबाला। इंसान का दिल सीने के बायीं तरफ होता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक का दिल सीने के दायीं तरफ धड़क रहा है। इसे लोग कुदरत का करिश्मा कहते हैं।
ये मामला अंबाला के अटल कैंसर केयर केंद्र में महिला रोग और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा की ओपीडी में आया। छावनी निवासी 29 वर्षीय पूजा देवी पेट में दर्द की शिकायत पर पहुंची थी। जांच के बाद जब महिला का अल्ट्रासाउंड कराया तो सामने आया कि उसका लीवर बायीं की जगह दायीं की तरफ है। यह देख सभी हैरान हो गए। एमआरआई कराया तो पता लगा कि हार्ट के साथ-साथ खून को शुद्ध करने वाला अंग और हार्ट भी दूसरी ओर है। इसे देखकर डॉक्टर और स्टाफ भी दंग रह गए। अंबाला में इस तरह का पहला मामला सामने आया है। जो अस्पताल में चर्चा का विषय है।
मां बोली- उसे भी आज लगा पता
कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा ने बताया कि पूजा रानी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। नवंबर माह में जब महिला ओपीडी में आई तो उसे दिल और अन्य अंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस तरह का मामला पहली बार सामने आने के बाद ऑपरेशन करने से पहले बेहोशी, हार्ट स्पशेलिस्ट, फिजिशयन और अन्य विशेषज्ञों से सलाह ली गई थी कि मरीज को कोई खतरा तो नहीं। आखिर में जाकर छह दिसंबर को महिला की ओवरी यानी अंडे दानी से एक बड़ी रसौली निकालकर सफल ऑपरेशन किया। करीब एक सप्ताह से अधिक मरीज को अपनी निगरानी में भी रखा।
विज्ञापन
ये है साइटस इनवर्सस यानी मिरर इमेज
डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि इस तरह से मरीज लाखों में एक आते हैं। इनके अंग मिरर इमेज यानी उलटी तरफ व्यवस्थित होते हैं। इसे साइटस इनवर्सस भी कहा जाता है। इस तरह के मरीज सामान्य व्यक्ति की तरह ही जीवन व्यतीत करते हैं। बस यह जल्द खांसी और बुखार जैसे बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।