फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kanishka first in solo singing

Ambala News: सोलो सिंगिंग में कनिष्क प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Kanishka first in solo singing
सूरजकुंड मेले में कनिष्क परूथी को सम्मानित करते आयोजक। परिजन
अंबाला। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में बुधवार को छावनी के कनिष्क परूथी की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। सांस्कृतिक कार्य विभाग और पर्यटन विभाग, हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता में कनिष्क ने प्रथम पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। कनिष्क परूथी ने मंच पर जैसे ही गीत मैं जट्ट यमला पगला दीवाना गाना शुरू किया पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कनिष्क परूथी अंबाला की रियल एस्टेट एंड बिल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक ओंकार नाथ परूथी के पुत्र हैं जोकि पूर्व पार्षद और मौजूदा समय में कांग्रेस के अंबाला से जिला उपाध्यक्ष भी हैं। कनिष्क के लिए जीत का यह मंच नया नहीं है। वे इससे पहले भी संस्कृति विभाग की कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। 5 फरवरी को इस भव्य कार्यक्रम का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed