फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kanha's birthday was celebrated amidst loud cheers of Anand Bhayo

Ambala News: आनंद भयो के गगनचुंबी जयकारों के बीच कान्हा का जन्मोत्सव मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Kanha's birthday was celebrated amidst loud cheers of Anand Bhayo
अंबाला सिटी। शहर के श्री महाकाली मां दुखभंजनी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर ठाकुर जी के चरणों में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने के लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंकज शर्मा विशिष्ट ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। भक्तों के विशेष आकर्षण के लिए मंदिर में श्री अमरनाथ की गुफा बनाई गई।
विज्ञापन

इसमें श्रद्धालुओं ने एक लंबी बर्फीली सुरंग से होते हुए भोलेनाथ की गुफा के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त नंद बाबा द्वारा कान्हा जी को यमुना की लहरों के बीच सकुशल मैया यशोदा की गोद में पहुंचाने का सचिव चित्रण, राम दरबार, मां वैष्णो का दरबार, रुक्मिणी संग श्रीकृष्ण का राजमहल और बाल सखा और गोपियों संग नन्हे कान्हा की रासलीलाएं, कैलाश पर्वत पर शंकर, मां पार्वती, भोलेनाथ के गण, भगवान वामन का पावन स्वरूप और मां लक्ष्मी स्वरूप के मंत्र मुग्ध कर देने वाली झांकियां देखने के लिए लोग लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में ही ठाकुर जी का जन्म उत्सव मनाने के लिए झूले डालकर सुंदर स्वरूप सजाए गए। श्री महाकाली मां दुखभंजनी कीर्तन मंडली की ओर से सुंदर भजनों का गुणगान किया गया और अनेक सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। शाम को छह बजे से भक्तों के दर्शनों का सिलसिला हुआ और रात 12 बजे तक चलता रहा। ठाकुर जी के जन्म से पूर्व मंदिर पंडित ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्म से जुड़ी कथा का रसपान करवाया।

रात 12 नंद में आनंद भयो के गगनचुंबी जयकारों के बीच कान्हा जी का जन्मोत्सव महाआरती के साथ शुरू हुआ और ठाकुर जी को छप्पन भोग व्यंजन भेंट किए गए। सभी श्रद्धालुओं ने महाआरती का प्रसाद चरणामृत और धनिया पंजीरी के साथ व्रत खोलें और ठाकुर जी के जन्म की खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed