{"_id":"68964d98a8ec784daf0de51f","slug":"kabaddi-players-of-future-diamond-public-school-shine-in-age-group-19-ambala-news-c-36-1-amb1003-147489-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी : आयु वर्ग-19 में फ्यूचर डायमंड पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी छायीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी : आयु वर्ग-19 में फ्यूचर डायमंड पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी छायीं
विज्ञापन
सेक्टर-दस स्टेडियम में हैंडबॉल मुकाबला खेलती खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : samvad
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़कियों के आयुवर्ग-17 और 19 के मुकाबले करवाए गए, इनमें कबड्डी, वाॅलीबॉल, हैंडबॉल और फुटबॉल मुकाबले शामिल रहे। कबड्डी आयुवर्ग-19 में फ्यूचर डायमंड पब्लिक स्कूल प्रथम और पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। दोपहर में मुकाबले में दोनों तरफ से खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।
खेल के दौरान सुबह से उमसभरी गर्मी रही, इसके बाद भी खिलाड़ियों के हौसले पस्त नहीं हुए। खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीमों को पछाड़ते हुए पदक हासिल किए। सुबह से शाम तक खेल को करवाने में ओंकार सिंह, मलकीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रितु, मनदीप सिंह, तरुण यादव, मोहित, राहुल, हरीश, जगतार ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, शुक्रवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई।
लड़कियों के यह करवाए गए मुकाबले
हैंडबॉल : आयुवर्ग-17 में पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल प्रथम और डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय रहा। आयुवर्ग-19 लड़कियों में एसएस लिटल ऐंजल कान्वेंट स्कूल प्रथम, एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय रहा।
विज्ञापन
कबड्डी : आयुवर्ग-17 में अंजना पब्लिक स्कूल प्रथम, फ्यूचर डायमंड पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। आयुवर्ग-19 में फ्यूचर डायमंड पब्लिक स्कूल प्रथम, पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय रहा।
वालीबॉल : आयुवर्ग-19 में गुरजोत पब्लिक स्कूल प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा।
फुटबॉल : आयुवर्ग-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय रहा।
सोमवार और मंगलवार को करवाई जाएंगी दौड़ व अन्य खेल
बारिश के कारण स्थगित हुई एथलेटिक्स खेल सोमवार और मंगलवार दो दिन करवाई जाएंगी। अंबाला खंड वन खंड सचिव ओंकार सिंह ने बताया कि सोमवार को लड़कियों की एथलेटिक्स और मंगलवार को लड़कों की एथलेटिक्स खेल करवाई जाएंगी, इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3 हजार मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, शॉर्टपुट सहित अन्य खेल करवाए जाएंगे। इसी तरह पीकेआर जैन वाटिका स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

सेक्टर-दस स्टेडियम में हैंडबॉल मुकाबला खेलती खिलाड़ी। संवाद- फोटो : samvad