फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kabaddi: Jind won in the senior category of boys

कबड्डी : लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में जींद ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Jind won in the senior category of boys
अंबाला। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणा संस्कृत अकादमी द्वारा महर्षि कात्यायन शिवालिक गुरुकुल अलियासपुर में प्रथम राज्य स्तरीय संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। कबड्डी लड़कियों के वर्ग में गुरुकुल जसात की टीम ने लोवा कलां गुरुकुल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में लज्जाराम गुरुकुल जींद की टीम वेद मंदिर गुरुकुल को हराकर प्रथम रही। मेजबान शिवालिक गुरुकुल तीसरे स्थान पर रहा। मलखंभ बालक वर्ग में आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय चरखी दादरी के अनुज, सोमबीर, रोहित प्रथम और शिवालिक गुरुकुल अलियासपुर के दीपांशु, श्याम प्रकाश दुष्यंत और गुरुकुल झज्जर के मोहित अजय सत्यम द्वितीय रहे।
विज्ञापन

गुरुकुल गद्पुरी के देव अमन पवन तृतीय रहे। मलखंभ बालिका वर्ग में आर्ष कन्या गुरुकुल जसात की मानशी निशा दिशा प्रथम और आर्ष कन्या गुरुकुल कुंडली की सोहानी, सपना, निहा द्वितीय और कन्या गुरुकुल लोवा कलां की मुस्कान, रिंकू, गरिमा तृतीय रहे। वहीं, लड़कों के निस्थ वर्ग में गुरुकुल गदपुरी ने गुरुकुल उग्रपुर को हराया। शिवालिक गुरुकुल इस वर्ग में भी तीसरे स्थान पर रहा। कुश्ती के 50 किलोग्राम बालिका वर्ग में भगवती आर्ष कन्या गुरुकुल जसात की मानसी प्रथम, आर्ष कन्या गुरुकुल कुंडली की संजना द्वितीय और आर्ष कन्या गुरुकुल कुंडली की संजना व भगवती आर्ष कन्या गुरुकुल जसात की दीपा तृतीय रही।
विज्ञापन

कुश्ती के 45 किलोग्राम कन्या गुरुकुल रुड़की की शिल्पा प्रथम, गुरुकुल जसात की निशा द्वितीय व आर्ष कन्या गुरुकुल कुंडली की अंजना तृतीय और आर्ष कन्या गुरुकुल कुंडली की प्रीति तृतीय रही। कुश्ती के 35 किलोग्राम बालक वर्ग में गुरुकुल झज्जर के हर्ष प्रथम, गुरुकुल झज्जर के पीयूष द्वितीय, आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय के प्रिंस व गुरुकुल झज्जर के अमन तृतीय रहे। कुश्ती के 45 किलोग्राम बालक वर्ग में गुरुकुल झज्जर के रामअधीन प्रथम, गुरुकुल झज्जर के प्रिंस द्वितीय व गुरुकुल शादीपुर के सुजल और जयराम विद्यापीठ के राजकुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुरुकुल गौतम नगर दिल्ली के स्वामी प्रणवानंद महाराज मुख्यातिथि रहे। हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री ने अध्यक्षता के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष की भूमिका शिवालिक गुरुकुल के अध्यक्ष रविंद्र आर्य ने निभाई। इस मौके पर अलियासपुर गुरूकुल से विक्रम, आचार्य प्रवीन योगी, आचार्य रविंद्र, आचार्य अरविंद, सुशील शास्त्री, सुरेश पराशर, जितेंद्र, आचार्य कृष्णदेव चतुर्वेदी, जयपाल आदि मौजूद रहे।
योगासन बालक वर्ग में आदित्य ने मारी बाजी
योगासन बालक वर्ग में आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय के आदित्य प्रथम, गुरुकुल झज्जर के मोहित द्वितीय, शिवालिक गुरुकुल के अनुव्रत तृतीय रहे। योगासन बालिका वर्ग में विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की की वेदिका प्रथम, आर्य कन्या गुरुकुल मोरमाजरा की मेघा द्वितीय और विस्वारा कन्या गुरुकुल रुड़की की तनिषा तृतीय रही। दौड़ स्पर्धा में लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में कृष्ण प्रणामी संस्कृत कॉलेज भिवानी का शिव कुमार प्रथम, दीपक दूसरे और शिवालिक गुरुकुल के सत्यम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

कनिष्ठ वर्ग में शिवालिक गुरुकुल के अरमान प्रथम, शिव चौधरी दूसरे और तीसरा स्थान आर्य गुरुकुल चरखी दादरी को प्राप्त हुआ। दौड़ स्पर्धा के लड़कियों के कनिष्ठ वर्ग में जसात गुरुकुल की नैंसी प्रथम, विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की की प्रिया दूसरे और लज्जाराम गुरुकुल जींद की दीपिका तीसरे स्थान पर रही। दौड़ स्पर्धा के लड़कियों के वरिष्ठ वर्ग में जसात गुरुकुल की मानसी प्रथम, लज्जाराम गुरुकुल जींद की मुस्कान दूसरे तथा जसात गुरुकुल की निशा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed