फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Join the course Biography of Maharaja Agrasen

पाठ्यक्रम में शामिल हो महाराजा अग्रसेन की जीवनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Join the course Biography of Maharaja Agrasen
बराड़ा। हरियाणा वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में सम्मलित करने की मांग की है। इसके लिए इकाई ने शुक्रवार को एसडीएम बराड़ा विजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। कार्यक्रम की अगुवाई जिला प्रधान विकास सिंगला ने की। सिंगला ने कहा कि वर्ष 2014 तक प्रदेश में पांचवीं कक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम में अहिंसा व समाजवाद के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जीवनी शामिल थी, जिसे हटा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत वर्ष हरियाणा व पंजाब में यह मांग जोरों से उठी थी। इस वर्ष पंजाब सरकार ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया, लेकिन हरियाणा में इसे लागू किया जाना शेष है। सिंगला ने कहा कि सरकार ने महाराजा अग्रसेन की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक नीतियों को देखते हुए हिसार हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट रखा है। वहीं, रेवाड़ी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में महाराजा अग्रसेन चेयर स्थापित कर समाज का गौरव बढ़ाया है। इस कार्य हेतु समाज सरकार का आभार प्रकट करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज मांग करता है कि सरकार महाराजा अग्रसेन की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने करे, ताकि आने वाली पीढ़ी महाराजा अग्रसेन के अहिंसा व समाजवाद की अनुपम धारणा को समझ कर अपने जीवन में धारण कर सकें। इस अवसर पर महासचिव अजय गर्ग, उपप्रधान राजिंदर गर्ग, पवन गुप्ता, दिनेश मंगला, अक्षय गर्ग, आशीष गर्ग, डिंपल गर्ग, सुशील गर्ग, राहुल गर्ग, सतीश गर्ग, विपिन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed