{"_id":"62967e50e0207f736b343527","slug":"jewelry-cash-stolen-from-home-by-breaking-into-ambala-news-knl1100588166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगाकर 20 तोले सोने के जेवर व 20 हजार नगद चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सेंध लगाकर 20 तोले सोने के जेवर व 20 हजार नगद चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। सोमवार देर रात धनौरा स्थित घर से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 20 तोले सोने के जेवर व 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। चोरी का पता रात करीब साढ़े तीन बजे पता चला जब पीड़ित महिला को अपने सिरहाने रखा मोबाइल गायब मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को शिकायत में पीड़ित महिला हरदीप कौर ने बताया कि उसके पति गुरविंदर सिंह तीन साल से इटली में रह रहे है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे सभी मेन गेट बंद कर सो गए। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब आंख खुली तो देखा सिरहाने रखा मोबाइल गायब था। बाहर देखा तो मेन गेट भी खुला था। तभी हरदीप कौर को किसी अनहोनी होने का शक हुआ, जब अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा हुआ था।
महिला के अनुसार चोर उसकी मां की सोने की चूड़ियां, दो तोले की चैन, 2 तोले का कड़ा, उसका खुद का 3 तोले सोने का हार, एक तोले की दो अंगूठियां, कान की बालियां, एक तोले की चैन, उसकी सास का 4 तोले सोने का हार, 2 अंगूठियां, बालियां, एक चैन सहित अन्य जेवर व करीब 20 हजार रुपए चोरी कर ले गए।