{"_id":"66342d2c15a74662800e6918","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-home-ambala-news-c-36-1-sknl1003-122559-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर से जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर से जेवर और नकदी चोरी
Fri, 03 May 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 03 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा। पड़ोसी के पिता के संस्कार में गई महिला के घर के ताले तोड़कर चोरों ने अलमारी से सोने की चैन , सोने की अंगूठी , 15 हजार रुपये और एलईडी चोरी कर ली। तीन घंटे बाद जब महिला अपने घर आई तो उसे चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना बराडा पुलिस को दी शिकायत में राजन कॉलोनी निवासी परमजीत कौर ने बताया कि बुधवार को वह अपने पडो़सी इंद्रजीत के पिता के संस्कार में साढे़ 11 बजे गई थी। इसके तीन घंटे बाद ढाई बजे तक वह अपने घर वापिस आई तो देखा कि उसके घर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। इसके बाद उसने घर के अंदर जाकर देखा कि सारा समान बिखरा हुआ था और अलमारी के सारे दरवाजे खुले हुए थे। अलमारी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे। अलमारी में रखी सोने की चैन , सोने की अंगूठी , 15 हजार रुपये गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। वहीं लॉबी की दीवार पर लगी एलइडी भी चोरी हो गई।