फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewelery and cash stolen from couple's house

नौकरी पर गए दंपती के घर से जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from couple's house
नौकरी पर गए दंपती के घर से चोरों ने दिन-दिहाड़े घर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया गया। पड़ोसियों ने सबसे पहले ताले टूटे देखकर परिवार को बताया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने बराड़ा थाने में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश जारी है। जनकपुरी कॉलोनी के रिंकू ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर की सुबह वह और उसकी पत्नी दोनों अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर को ताला लगा दिया था। दोपहर करीब सवा एक बजे पड़ोसी ने उनकी पत्नी को फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। वापस लौटकर उन्होंने कालोनी वालों के साथ मिलकर घर में प्रवेश किया। सारा सामान बिखरा और अलमारी का लॉकर टूटा था। चेक किया तो डेढ़ तोले सोने की चेन, 19 हजार रुपये, 5 ग्राम सोने के टॉपस गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed