फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jesus Christ, the Savior of the world, our Shepherd...

Ambala News: यीशु मसीह दुनिया के मुक्तिदाता हमारे चरवाहा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
Jesus Christ, the Savior of the world, our Shepherd...
अंबाला। यीशु मसीह हमारे दुनिया के मुक्तिदाता हमारे चरवाहा... हम सब मनुष्य अपने मन और दिल को साफ करते हुए यीशु मसीह का करें स्वागत आदि गीतों पर श्रद्धालु झूमे। मौका था प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन का। होली रिडिमर कैथोलिक चर्च और सदर बाजार की सीएनआई चर्च में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान चर्च में फादर द्वारा प्रेयर की, इसके बाद फादर ने श्रद्धालुओं को प्रभु यीशु मसीह के बारे में जानकारी दी। चर्च में कैरल गीत सुनाए । रात्रि 12 बजते ही आसमान में आतिशबाजी की गई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। वहीं चर्च में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

होली रिडिमर कैथोलिक चर्च

छावनी के लाॅरेंस रोड स्थित होली रिडिमर कैथोलिक चर्च के फादर पतरस मुंडू ने बताया कि सुबह साढे़ नौ बजे से लेकर 11 तक चर्च में प्रेयर का आयोजन किया गया। इसके बाद चर्च को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। चर्च के बाहर मेला लगा हुआ था। सुबह से ही चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जो शाम तक लगी रही। श्रद्धालुओं ने मरियम के समक्ष मोमबत्ती जलाकर दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनआई चर्च में भी कार्यक्रम

सदर बाजार स्थित यूनाइटेड सीएनआई चर्च के फादर रैबरेन जस्टिस विश्वास मल ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर चर्च में सुबह साढ़े 11 बजे क्रिसमस की विशेष प्रार्थना की। चर्च में प्रार्थना, कैरल और गीत आयोजित किए। यहां पर प्रभु यीशु मसीह के गीत सुनाए। इस दौरान चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके बाद दोपहर को श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed