फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   JCB run at 15 shops in the dark of night, angry shopkeepers jammed for three hours

रात के अंधेरे में 15 दुकानों पर चलाई जेसीबी, नाराज दुकानदारों ने लगाया तीन घंटे जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
JCB run at 15 shops in the dark of night, angry shopkeepers jammed for three hours
(अंबाला) बराड़ा। अधोया रोड पर हैफेड गोदाम के पास दर्जनों युवकों ने हथियारों से लैस होकर 15 दुकानें बुधवार- वीरवार देर रात डेढ़ बजे के करीब जेसीबी की मदद से तोड़ दी। ज्यादातर दुकानें मोबाइल और मोटरसाइकिल रिपेयरिंग व ऑटो रिपेयरिंग, टेलर और इलेक्ट्रीकल सामान की थी। तोड़फोड़ के कारण इनका सारा सामान बर्बाद हो गया। कुल 19 दुकानें थी। मार्केट के चौकीदार ने दुकानदारों को रात के समय ही फोन कर सूचित किया। दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मौके पर दुकानें तोड़ रही जेसीबी को कब्जे में लेकर उसके चालक सूर्यभान को धर दबोचा। इस मामले में बराड़ा पुलिस ने मोनू राणा, कपिल शर्मा, युवराज, गौरव राणा, हरदीप सिंह व वर्तमान में छछरौली जिला यमुुनानगर निवासी सूर्यभान मौर्य सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में गुस्साए दुकानदारों ने सड़क पर नाका लगाकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी बराड़ा रजनीश शर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों ने इस मामले में एसएचओ बराड़ा पर आरोपियों से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड किए जाने की मांग कर दी। डीएसपी ने जैसे-तैसे उन्हें समझाया।
विज्ञापन

30 साल से काम धंधा कर रहे थे यहां दुकानदार
जानकारी के अनुसार बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास हैफेड के गोदाम हैं जिसके पास रूहानी सत्संग घर बराड़ा की 19 दुकानें हैं। इन्हें किराये पर लेकर दुकानदार करीब 30 साल से धंधा कर रहे हैं। दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब हमें पता चला है कि यह दुकानें अंबाला के एक प्रापर्टी डीलर ने खरीद ली हैं और इनका बयाना दे दिया है। उसने दुकानें खाली करवाने के लिए मोनू राणा से संपर्क किया हुआ है, जो इस समय पैरोल पर आया हुआ है। मोनू बुधवार की रात अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आया। जेसीबी के चालक सूर्यभान निवासी यूपी राजी जगदीशपुर जोकि वर्तमान में छछरौली जिला यमुुनानगर में रहता है ने उनके इशारे पर 15 दुकानों को आगे से तोड़ दिया। दुकानदार राधे श्याम, जोध सिंह व सतीश ने पुलिस को पहले से ही शिकायत दी थी कि मोनू राणा ने उनको दुकानें खाली करने की धमकी दी थी। दुकानदारों ने शिकायत में कहा था कि अगर उनकी दुकानों को या कोई अन्य नुकसान होगा तो उसकी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले पुलिस को दी थी शिकायत, एसएचओ ने मिलकर तुड़वाईं दुकानें
जाम लगा रहे दुकानदारों को समझाने डीएसपी बराड़ा रजनीश शर्मा मौके पर पहुंचे। दुकानदारों की बात सुनी दुकानदार जोध सिंह, राधे श्याम, सतीश व प्रवीण ने बताया कि एसएचओ ने प्रापर्टी डीलर के साथ मिलकर हमारी दुकानों को बदमाशों से तुड़वाने का काम किया है, जबकि हमने दो दिन पहले ही कहा था कि यहां पर पुलिस का पहरा रहे। अगर पुलिस होती तो आज उनकी दुकानें न गिराई जाती। करीब 3 घंटे तक दुकानदारों ने यहां जाम लगाए रखा। इसके बाद भी नाके नहीं हटाए।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मैं धरना दूंगा
विधायक मुलाना विधायक वरुण चौधरी ने किया घटना स्थल का दौरा कर कहा कि अगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे खुद धरना देंगे। कहा कि हरियाणा में क्राइम बेकाबू हो गया है। बराड़ा में वह हुआ जो नहीं होना चाहिए था। उन्होंने एसपी अंबाला व एसएचओ बराड़ा से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ की बात है तो वह रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने केस भी दर्ज कर लिया है, फिर भी अब इस पूरे मामले की जांच खुद एसपी साहब करेंगे। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
-रजनीश शर्मा, डीएसपी बराड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed