{"_id":"68d44fc57d1edbc4130f71fc","slug":"jcb-india-team-from-faridabad-reached-the-finals-after-winning-the-kabaddi-match-ambala-news-c-36-1-amb1003-150286-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फरीदाबाद से जेसीबी इंडिया की टीम कबड्डी मुकाबले में जीत के बाद फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फरीदाबाद से जेसीबी इंडिया की टीम कबड्डी मुकाबले में जीत के बाद फाइनल में पहुंची
Thu, 25 Sep 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। एसडी कॉलेज में श्रम कल्याण विभाग की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर पहुंचे।
उपायुक्त के समक्ष एमएस एचपीएल पलवल व एमएस द पानीपत शुगर मिल धर, पानीपत के बीच रस्साकस्सी की प्रतियोगिता हुई। जिसमें पलवल की टीम ने विजय हासिल की। वहीं दोपहर को कबड्डी के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में फरीदाबाद से आई जेसीबी इंडिया के कर्मचारियों की टीम ने जीत दर्ज कराई। जेसीबी इंडिया ने रिवेरा होम फर्नीचर प्राइवेट लिमिटेड पानीपत को 22-14 प्वाइंट से हराया, इसके साथ ही जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद जीत के बाद फाइनल में पहुंच गई है।
इस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़िया नें भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छह जोन की औद्योगिक इकाइयों से 42 टीमें कर रहीं प्रतिभाग : श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा श्रम कल्याण विभाग की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिता में छह जोन के तहत औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले श्रमिक भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
इन प्रतियोगिताओं में कुल 42 टीम शामिल हैं। जिसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं।