फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jathedar Charan Singh from New York and NRI honored Minister Vij

जत्थेदार चरण सिंह ने मई माह में न्यूयार्क में होने वाले समागम के लिए गृह मंत्री अनिल विज को निमंत्रण दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:34 AM IST
विज्ञापन
Jathedar Charan Singh from New York and NRI honored Minister Vij
गृह मंत्री अनिल विज को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला। गृह मंत्री अनिल विज से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एनआरआई विंग के अध्यक्ष, अमेरिका के न्यूयार्क से आए जत्थेदार चरण सिंह प्रेमपुरा एवं अन्य एनआरआई ने मुलाकात की। इस मौके पर विज को कृपाण और श्री दरबार साहिब अमृतसर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने गृह मंत्री विज को मई माह में अमेरिका के न्यूयार्क में आयोजित होने वाले में समागम में शरीक होने का न्यौता भी दिया।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह केवल काम करने में विश्वास रखते हैं, लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिए पूरा प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ नहीं कर रहे, बल्कि ऊपर वाला जो उनसे करवा रहा है वह वहीं कर रहे हैं। गृह मंत्री विज ने अपने आवास पर जत्थेदार चरण सिंह प्रेमपुरा व अन्य एनआरआई का सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। जत्थेदार चरण सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की प्रशंसा अमेरिका में होती है और न्यूयार्क में जहां वह रहते हैं वहां भारतीय मूल के लोगों में गृह मंत्री अनिल विज अपने कार्यशैली को लेकर चर्चित हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जैसा मंत्री अनिल विज के बारे में सुना व पड़ा आज उनसे मुलाकात करके ठीक वैसा ही पाया है। उन्होंने कहा कि अंबाला व प्रदेश के अन्य शहरों ने बीते कुछ वर्षों में अभूतपूर्वक तरक्की है और इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। वह कुछ समय बाद देश में लौटे हैं और अब यहां विकास के क्रम को देखकर वह खासे प्रभावित हैं। जत्थेदार चरण सिंह प्रेम पुरा ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज को अमेरिका आने का न्यौता दिया है। अमेरिका में लोग गृह मंत्री अनिल विज को वहां बुलाने के लिए खासे उत्साहित हैं और यदि वह अमेरिका में आए तो यह उनके लिए सौभाग्य होगा। इस मौके पर एनआरआई सतनाम सिंह, रणजीत सिंह एवं अन्य ने भी गृह मंत्री अनिल विज के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता बीएस बिंद्रा, जोगिंदर सिंह, प्रेमपुरा, दीदार सिंह, ध्यान सिंह, महेंद्र सिंह माजरा, एडवोकेट नवीन चोपड़ा, अमरीक सिंह, बलजिंदर सिंह, अमरप्रीत राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed