फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jan Aushadhi Kendra in Civil Hospital from Monday

Ambala News: नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र सोमवार से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra in Civil Hospital from Monday
सिटी के नागरिक अस्पताल में जन औ​ष​धि केंद्र के लिए चयनित जगह। संवाद
अंबाला सिटी। जिला अंबाला के नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब मरीजों को अस्पताल के भीतर ही मेडिकल स्टोर के मुकाबले 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं मिलेंगी। सिटी नागरिक अस्पताल में अगले सप्ताह से ही जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से जगह भी निर्धारित कर दी गई है। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों को महंगे दामों पर बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में ही मरीजों को बाहर की दवाएं सस्ते दामों पर मिल जाएंगी। लंबे समय से नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलने की मांग जारी थी। पहले यह केंद्र अस्पताल के मुख्य द्वार के पास ही बनने जा रहा था। अब इसे अस्पताल में ही बनाया गया है।
विज्ञापन

पांच लाख की दवा मंगाई
सिटी नागरिक अस्पताल की ओर से जन औषधि केंद्र के लिए पांच लाख रुपए की दवाओं का आर्डर दे दिया गया है। केंद्र में अस्पताल के कर्मचारी ही दवाओं की बिक्री करेंगे। निर्धारित मूल्यों पर ही अस्पताल में दवाएं मिलेंगी। ये दवाएं बाजार में मिलने वाली दवाओं से सस्ती होंगी। सरकार के वेयरहाउस में कई दवाएं समय पर नहीं आती थी। इसलिए यह फैसला लिया गया है। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। इनमें सबसे अधिक शुगर और बीपी के मरीज होते हैं। कई बार इन मरीजों को शुगर संबंधी इंसुलिन और अन्य दवाएं नहीं मिल पाती है। ऐसे में अब जन औषधि केंद्र में उन्हें ये दवाएं सस्ते दामों पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मरीजों की जरूरत को देखते हुए और दवाओं की उपलब्धता को पूरा करने के लिए यह जन औषधि केंद्र बुजुर्गों के काउंटर पर बनेंगी। काउंटर को फिलहाल मुख्य काउंटर पर स्थापित कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां पर चल रहे आयुष्मान केंद्र को भी शिफ्ट कर दिया गया है।

-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ सिटी नागरिक अस्पताल अंबाला।

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

अमरिया कस्बे में हाईवे के कट के सामने संकेतक और सड़क पर नहीं बनी पट्टी ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed