{"_id":"6570d2b4dfaa5b176d0003b6","slug":"jain-parivar-milan-society-moving-forward-with-new-hopes-ambala-news-c-36-1-amb1002-14815-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही जैन परिवार मिलन सोसायटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही जैन परिवार मिलन सोसायटी
विज्ञापन
जैन परिवार मिलन सोसायटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी अतुल जैन, पूर्व प्रधान साहिल जैन व नवनिर्वाचित महा
अंबाला। बीते 14 वर्षों से छावनी की जैन परिवार मिलन सोसायटी सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अतुलनीय कार्य कर रही है। इस संगठन में जैन समाज के 200 लोग जुड़े हैं। सोसायटी हर महीने में कई कार्यक्रम आयोजित करती है। इसमें एक सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां प्रमुख हैं।
खास बात यह है कि इन कार्यक्रमों में जैन समाज के लोग परिवार सहित प्रतिभाग करते हैं। वहीं, अपनी धार्मिक व्यवस्थाओं को आगे की पीढ़ी में कैसे पहुंचाया जाए इस पर अधिक बल दिया जाता है। संगठन के मौजूदा प्रधान अमित कुमार जैन के नेतृत्व में अभी तक यह कार्य किए जा रहे हैं।
वर्ष 2009 में हुआ था सोसायटी का गठन
जैन परिवार मिलन सोसायटी ज्वाइंट सेक्रेटरी अतुल जैन बताते हैं कि सोसायटी का गठन वर्ष 2009 में अंबाला छावनी से तत्कालीन प्रधान अमित कुमार जैन ने किया था। इसके बाद सोसायटी का लगातार विस्तार होता रहा। इस दौरान सुभाष जैन, अभय जैन, अमित जैन, शैलेंद्र जैन, अमन जैन, समीर जैन व साहिल जैन ने अलग-अलग वर्षों में संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया। अब मौजूदा समय में अमित कुमार जैन को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आगामी वर्ष 2024 के लिए अतुल जैन को प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से घोषित किया। जोकि जनवरी में सोसायटी के प्रधान का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
यह काम करती है सोसायटी
पूर्व प्रधान साहिल जैन ने बताया कि जैन परिवार मिलन सोसायटी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। जैन दर्शन का अनुसरण करते हुए नई पीढ़ी में इस संस्कार पहुंचाने का काम किया जाता है। इसके साथ ही रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि सामाजिक कार्यों को किया जाता है। सिर्फ सामाजिक ही नहीं, बल्कि धार्मिक कार्यों को भी काफी जोरशोर से कराया जा रहा है।
भविष्य में पर्यावरण रहेगा अहम
नवनिर्वाचित महासचिव शुभम जैन ने बताया कि अगले साल पर्यावरण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। नेत्र जांच शिविर, सामाजिक जागरुकता और बच्चों को तनाव से मुक्ति दिलाने को काउंसलिंग और सेमिनार आयोजित करने की योजना है। जनवरी में हमारी नई कार्यकारिणी का गठन होगा, जिसमें पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी।