फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jagpreet got chairman, mohinder became vice chairman

जगप्रीत बनी चेयरमैन, मोहिंद्र कौर वाइस चेयरमैन

Tue, 19 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Tue, 19 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Jagpreet got chairman, mohinder became vice chairman
जगप्रीत बनी चेयरमैन, मोहिंद्र कौर वाइस चेयरमैन - फोटो : Amar ujala
सोमवार को अंबाला सिटी में अंबाला खंड दो ब्लाक समिति का चुनाव सर्वसम्मति से हो गया। खास बात यह रही कि अंबाला टू ब्लाक समिति में भाजपा की महिला नेत्रियों का कब्जा रहा। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन दोनों सीटों के लिए भाजपा समर्थित ब्लाक समिति सदस्य ही सर्वसम्मति से चुनी गई। इस दौरान खेल मंत्री अनिल विज और सिटी विधायक असीम गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अंबाला ब्लाक टू से जीते गए ब्लाक समिति सदस्य, मंत्री, विधायक व अन्य भाजपा कार्यकर्ता अंबाला सिटी रेस्ट हाउस में पहुंचे। वहां मंत्री व विधायक ने सभी से बातचीत कर उनसे आह्वान किया कि वे सर्वसम्मति से अपना चुनाव कर प्रदेश में एक मिसाल कायम करें। इस दौरान सभी ने मिलकर पंजोखरा निवासी जसप्रीत कौर को चेयरमेन व लोहगढ़ निवासी मोहिंद्र कौर को वाइस चेयरमैन घोषित किया गया। उसके बाद सभी ने दोनों को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विज ने बोलते कहा कि प्रदेश में जिला परिषद व ब्लाक समिति में भाजपा का ही कब्जा रहा है, इससे ये साफ हो गया है कि प्रदश्ेा की जनता पंचायत से लेकर पायर्लियामेंट  तक की कमान केवल भाजपा के हाथ ही देना चाहती है। उन्होंने कहा कि इनेलो व कांग्रेस गांवों में ही अपने जनाधार होने का ढिंढौरा पिटती थी। लेकिन अब ग्रामीण जनता ने ही दोनों पार्टियों को नकारकर भाजपा को मजबूत पार्टी के तरह उभारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिटी विधायक असीम गोयल ने कहा कि विपक्ष हरियाणा में अपनी राजनीतिक जमीन खो चुका है। उनके अनुसार अंधे के हरे को सभी जगह हरा ही दिखता है। इनेलो की भी हालत भी कुछ ऐसी है। इनेलो अपना चश्मा साफ करे और देखे कि प्रदेश की जनता इस वक्त भाजपा को अपार समर्थन देने के मूड में हैं और भाजपा पर ही विश्वास कर रही है। उनके अनुसार भाजपा भी जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरेगी और विकास के नए आयाम प्रदेश में स्थापित करेगी। उनके अनुसार पंचायतों के चुनाव में जीत भाजपा की गांवों की विकास संबंधी नीतियों का ही नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed