फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ITI will have on-the-spot admissions from 11

आईटीआई में 11 से होंगे ऑन द स्पॉट दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
ITI will have on-the-spot admissions from 11
आईटीआई में दाखिला लेने से चुक चुके विद्यार्थियों के पास एक नया मौका है। अब आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला होगा। इसके लिए 11 से 14 अक्टूबर की तारीख तक की गई है। इसके लिए प्रधानाचार्य को विशेष रूप से निगरानी रखने और कमेटियों के माध्यम से कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब केवल वहीं अभ्यर्थी दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। जिनके द्वारा 08 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया गया होगा। इसके बाद 11 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर के बीच प्रार्थी पोर्टल से मेरिट सूची से मेरिट कार्ड डाऊनलोड करके संस्थान में जमा करवाए। संस्था द्वारा 12 बजे तक मेरिट कार्ड लिए जाएंगे और फिर वरिष्ठता के आधार पर दाखिला होगा। दोपहर 1 बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं इस दौरान किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा एवं सभी सीटें सामान्य श्रेणी में उपलब्ध रहेंगी। संस्थान द्वारा दाखिला उपरांत दाखिला पोर्टल पर तुरन्त ऑनलाईन अपलोड करना अनिवार्य है। 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि यह विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने का बेहतरीन मौका है। इसका इच्छुक अभियार्थी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

------------------------
ये है शहर आईटीआई में खाली सीटों की स्थिति
कारपेंटर 72 में से 59, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेनटेनेंस 48 में से 02, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 में से 3, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट एससीवीटी 24 में से 8, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 40 में से 11, इलेक्ट्रीशियन 40 में से 09, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक 48 में से 05, फिटर 60 में से 03, फाउंडरमैन 48 में से 46, इंफॉर्मेशन कॉम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मैकेनिक 24 में से 4, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 में से 11, लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर 40 में से 22, मैकेनिस्ट 40 में से 01, मैकेनिक मोटर व्हीकल ड्यूल 48 में से 08, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक अपलांयस 24 में से 09, मैकेनिक डीजल ड्यूल 48 में से 01, पेंटर जनरल 20 में से 01, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 40 में से19, प्लंबर 48 में से 13, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नीशियन 48 में से 07, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल 20 में से 01, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 48 में से 0, स्टेनोग्राफर हिंदी में 48 से 0, टूल एंड डाई मेकर 24 में से 09, वेल्डर 60 में से 10, वायरमैन 20 में से 04 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed