फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ITI: Today the details of seats will be uploaded, Ambala

आईटीआई : आज सीटों का ब्योरा होगा अपलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
ITI: Today the details of seats will be uploaded, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में दूसरे चरण की काउंसलिंग पूर्ण होने के बाद रिक्त रहने वाली सीटों का विवरण बुधवार को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सभी अभ्यर्थी अपने विकल्प सात से नौ सितंबर तक बदल कर पाएंगे।
इसके बाद 13 सितंबर को तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची पोर्टल पर जारी की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच 13 सितंबर से 15 सितंबर तक की जाएगी। 13 सितंबर से 17 सितंबर तक जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज ठीक पाए जाएंगे, उन सभी से फीस प्राप्त करने के उपरांत दाखिला कर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में 622 सीटें और राजकीय आईटीआई महिला शहर में 339 सीटें रिक्त हैं। जिले की अन्य आईटीआई में भी लगभग 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। सभी आईटीआई में मुख्य रूप से ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग (दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली) पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की ट्रेनिंग में परीक्षार्थी अपनी ट्रेनिंग की आधी अवधि इंडस्ट्री में ट्रेनिंग प्राप्त करता है औरआधी अवधि आईटीआई में आकर लिखित विषयों का ज्ञान प्राप्त करता है। इस तरह की ट्रेनिंग में परीक्षार्थियों का सीधा इंडस्ट्री से जुड़ा होने के कारण रोजगार तथा स्वरोजगार की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं। अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर द्वारा रोडवेज अंबाला, मेट्रो मोटर अंबाला, सुप्रीम प्लास्टिक लालडू आदि के साथ एमओयू भी किया है।

दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया में विद्यार्थियों का काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। चारों काउंसलिंग पूरी होने के बाद उम्मीद है सभी सीट भर जाएंगी। - भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed