Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It may rain on Holi, take care of your health

Ambala News: होली पर बरस सकते हैं मेघा, सेहत का रखें ध्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
It may rain on Holi, take care of your health
अंबाला सिटी। होली पर मेघा बरस सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इसको लेकर सचेत किया है। होली पर मौसम के उतार चढ़ाव से स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष सजगता बरतने की आवश्यकता है। डॉक्टर सुनील हरि ने बताया कि मौसम में परिवर्तन आ रहा है। धीरे-धीरे मौसम गर्म हो रहा है। लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। गर्मी बढ़ने पर अभी ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें। सुबह व शाम के समय बच्चों का विशेष ध्यान रखें। इन दिनों धूल मिट्टी ज्यादा हो गई है। इससे मुंह को ढककर रखें।
विज्ञापन

कभी धूप तो कभी बादल
मंगलवार को सुबह से शाम तक मौसम बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी बादल छा गए। जिससे अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ गई। मार्च माह के मध्य में ही तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे में इस बार गर्मी बढ़ने से परेशानी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कल और परसों बारिश के आसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च तक बीच-बीच में हवा में बदलाव हो सकता है। जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी तरह 14 मार्च को भी बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed