फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is very important to train teachers to make the country a world leader: Dr. Kulbhushan Sharma

देश को विश्व गुरु बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करना अत्यंत अहम : डॉ. कुलभूषण शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
It is very important to train teachers to make the country a world leader: Dr. Kulbhushan Sharma
अंबाला। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने छावनी कार्यालय में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। शर्मा ने कहा कि एनईपी-2020 चरणबद्ध तरीके से देश में लागू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि शिक्षा के क्षेत्र में हमारा देश विश्व गुरु बने। उनके इस सपने को पूरा करने में निसा कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। इसी मिशन के तहत निसा सेंट्रल ऑफ सिविल सोसायटी के साथ मिलकर निजी स्कूलों के एक हजार शिक्षकों को अंग्रेजी में प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन

डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि एनईपी-2020 में मातृभाषा में शिक्षा पर जोर दिया गया है। मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा हासिल करने पर विद्यार्थियों की विषयों पर समझ मजबूत होती है। कुछ माह पहले निसा से जुड़े शिक्षाविदों ने फिनलैंड का दौरा किया था। वहां देखा कि बच्चे प्राथमिक शिक्षा अपनी स्थानीय मातृभाषा में हासिल कर रहे थे। वहां की शिक्षा का स्तर बेहद अच्छा है लेकिन उच्चतर शिक्षा में वहां अंग्रेजी की कमी साफ महसूस हुई। डॉ. शर्मा ने कहा कि उनके बच्चे मातृभाषा के अलावा अंग्रेजी में भी पारंगत हों ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान कोई परेशानी न हो। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बखूबी परिचय देकर अपने देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन

शिक्षकों को प्रशिक्षित करना बेहद अहम

डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को प्रशिक्षित करना बेहद अहम कदम हैं, इसीलिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की गई है। यह कार्यक्रम राष्ट्र स्तर पर चलाया जाएगा। निसा इस कार्यक्रम के तहत करीब एक हजार अध्यापकों को निशुल्क प्रशिक्षण देगा और प्रशिक्षण के उपरांत इन अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेनिंग के सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता में केपी सिंह, विशाल चुघ और प्रीतपाल सिंह, अभिमन्यु दूहन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed