{"_id":"630d1e4ae457456daf0fadd9","slug":"it-is-very-important-to-be-mentally-healthy-ambala-ambala-news-knl119408348","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से स्वस्थ होना बेहद जरूरी
विज्ञापन
विश्व बंधुत्व दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि और आयोजक। संवाद
- फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ब्रह्माकुमारी आश्रम शांति धाम दयाल बाग में विश्व बंधुत्व दिवस पर बंधुत्व में युवाओं की भूमिका के विषय पर सोमवार कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय माइंड पावर कोच एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, स्पोर्ट्स विंग (आरइआरऍफ) माउंट आबू डॉ. बीके जगबीर सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में शारीरिक स्वास्थ्य का ही प्रशिक्षण ज्यादा किया जाता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप स्वस्थ होना भी बहुत जरूरी है।
इससे संस्था की पहली पूर्व मुख्य प्रशासक डॉ. दादी प्रकाशमणि के 15वें पुण्य स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशिष्ट अतिथि मुकुंद एचसीएस सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस आश्रम का वातावरण बहुत शांतिप्रिय लगा। अन्य विशिष्ट अतिथि जसबीर सिंह गिल, प्रधान सचिव हरियाणा स्टेट तायक्वोंडो एसोसिएशन व रामनिवास डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर व राजिंद्र विज प्रेसिडेंट योगा फेडरेशन अंबाला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आश्रम की उपमुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि जितनी भी शक्ति आती है, वो मन बुद्धि की एकाग्रता से आती है ऐसे कर्म करो, जिनसे दुआओं का खाता जमा हो और भटकती हुई आत्माओं को सुख शांति मिले। इसके बाद उन्होंने लोगों को राजयोग मेडिटेशन का अनुभव कराकर मंत्रमुग्ध किया।