फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It felt like we were on the road

Ambala News: ऐसा लगा मानों हम सड़क पर आ गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
It felt like we were on the road
टांगरी के समीप बांध पर परिवार के साथ खुले में बैठे लोग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। टांगरी नदी के निकटवर्ती बसी कॉलोनियों में हर तबके के लोग रहते हैं। यहां मध्यमवर्गीय परिवार हैं तो वहीं अति गरीब भी कच्चे मकानों में गुजर बसर कर रहे हैं। इन्हीं में से कुछ परिवारों को सड़क पर रात बितानी पड़ी गई। शनिवार को ऐसे परिवार अभी भी सड़क पर बैठे दिखाई दिए। उनसे पूछा तो महिलाओं ने छूटते ही बोला हमें तो ऐसा लगा कि हम वास्तव में सड़क पर ही आ गए हैं। कबाड़ का काम करने वाले सागर ने बताया कि सुबह अनाउंसमेंट से सूचना मिली कि पानी आने वाला है तब घर में सब सो रहे थे। परिवार में महिलाओं और बच्चों को बांध पर पहुंचाया, इसके बाद तीन बैग कपड़े और दो तीन चारपाई ही निकाल सके, तब तक घर में पानी आ गया।

हमारा घर नदी के पास ही था। शुक्रवार को काफी देर तक इंतजार किया कि कोई मदद करने आ जाए। फिर दुकान से सूखा राशन लाकर खुद ही चूल्हा जलाया और खाना बनाया। सड़क पर रात काटनी आसान नहीं थी। मच्छरों के कारण बच्चे बार-बार रोते रहे। बूंदाबांदी हो जाती तो फिर नींद खराब होती। शनिवार को अभी भी घर में पानी कम नहीं हुआ है। कमर तक मिट्टी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed