फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Iron rod hit the engine of Lucknow-Chandigarh Express, RPF caught the accused

Ambala News: हड़ताल खत्म होने से किसानों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Iron rod hit the engine of Lucknow-Chandigarh Express, RPF caught the accused
अंबाला सिटी। हरियाणा बीज संसोधन विधेयक 2025 के खिलाफ सीड पेस्टीसाइडस एसोसिएशन की प्रदेशव्यापी हड़ताल पांचवें दिन शुक्रवार को समाप्त घोषित कर दी गई। हड़ताल खत्म होने से उन किसानों को राहत मिलेगी जो सूरमुखी व मक्की की खेती कर रहे थे। कीटनाशक दवाइयां न मिलने से वह फसल में लगी सूड़ी का उपचार नहीं कर पा रहे थे। यह घोषणा सोनीपत में अंबाला सीड पैस्टीसाइडस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ मुलाकात के बाद की।
विज्ञापन

एसोसिशन के प्रधान के अनुसार, इस हड़ताल के चलते बीज व कीटनाशक नहीं मिल रहे थे, इससे कुछ स्थानों पर स्थिति काफी खराब हो गई थी। सूरजमुखी व मक्की की फसल में सुंडी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसानों को कीटनाशक की आवश्यकता थी, परंंतु हड़ताल के कारण कीटनाशक कहीं उपलब्ध नहीं था। किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया, सोनीपत में मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बड़ौनी ने विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि 15 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष एसोसिएशन की सारी मुख्य बातें रखी जाएंगी। जिसके बाद इसका समाधान निकाला जायेगा। बड़ौली के आश्वासन पर प्रदेश कार्यकारिणी ने इस प्रदेशव्यापी हड़ताल को खत्म करने का निर्णय लिया है। ए कानून में पुलिस का न हो हस्तक्षेप
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
एक करोड़ का कारोबार प्रभावित
अंबाला सीड पैस्टीसाइडस एसोसिएशन का दावा है कि हड़ताल के कारण जिले में करीब एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। अंबाला में करीब 800 बीज विक्रेता हैं। प्रत्येक दुकानदार को रोजाना 40 से 50 हजार रुपये की बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed