फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Invoices of 41-41 thousand for three pick-up vehicles, if there are allegations of bribery, then the matter reached the police station

तीन पिकअप गाड़ियों के 41-41 हजार के चालान, रिश्वत के आरोप लगे तो थाने पहुंचा मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Invoices of 41-41 thousand for three pick-up vehicles, if there are allegations of bribery, then the matter reached the police station
अंबाला। छावनी बस स्टैंड के निकट आरटीए टीम द्वारा चालान की कार्रवाई करने पर हंगामा खड़ा हो गया। पुल के नीचे खड़ी टीम ने तीन पिकअप गाड़ियां को रोका और दस्तावेज न दिखाने पर उन्हें छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ा कर दिया। यहां तक कि चाभी भी बस अड्डा इंचार्ज को दे दी। इन गाड़ियों में सवारियां थी जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस बुलंदशहर व गौतमबुद्ध नगर जा रही थी। टीम ने तीनों गाड़ियों के 41-41 हजार रुपये के चालान किए तो यात्री व चालक ने रोष जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और यात्रियों ने टीम पर 37 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

मामला लालकुर्ती चौकी पहुंच गया। जहां आरटीओ रमित यादव व अन्य स्टाफ पहुंचा और अपना पक्ष रखा। आरटीए कार्यालय में एमवीओ विजय जोशी ने बताया कि सभी गाड़ी चालकों ने टैक्स अदा नहीं किया हुआ था। 20- 20 हजार रुपये का चालान टैक्स न अदा करने व कमर्शियल वाहन में पीछे का डाला खोलकर सवारियों को बैठाने पर 20-20 हजार रुपये और 1-1 हजार रुपये जब्त फीस का चालान किया गया। लालकुर्ती चौकी प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि शिकायत आने पर आरटीओ को बुलाया गया था। तीनों गाड़ियों की चाबियां दे दी गई हैं। रिश्वत मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी 37 हजार रुपये देने का जो आरोप आरटीए स्टाफ पर लगा है, उसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। टैक्स अदा न करने पर ही चालान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed