फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions to deploy male and female police personnel in the market

Ambala News: बाजार में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to deploy male and female police personnel in the market
अंबाला। त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में सभी पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्य बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें और पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जाए। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि खुफिया एजेंसियों द्वारा प्राप्त अलर्ट के अनुसार किसी असामाजिक तत्व या आतंकी संगठन द्वारा अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ क्षेत्र में उचित संख्या में सुरक्षा बल तैनात करें, सुरक्षा व्यवस्था की स्वयं निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि दीपावली उत्सव के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो। इसके अतिरिक्त, मार्केट कमेटियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, क्रेन, वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें आवश्यकतानुसार पूर्व-तैयारी के साथ तैनात किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed